RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रत्येक व्यवसाई अपने आप में एक संस्था है :प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के भोजपुर आगमन पर भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, आरा द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह सह व्यसायियों के साथ गोष्ठी में कहा की प्रत्येक व्यवसायी अपने आप में एक संस्था होता है ।श्री सरावगी ने वर्तमान में कार्यरत केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की प्रशंसा करते हुए विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एन.डी.ए. सरकार के कार्यकाल में व्यवसायी निर्भिक होकर व्यवसाय कर रहे हैं और हमारा क्षेत्र विकास कर रहा है। भोजपुर चैम्बर सदैव व्यापारियों के हित में आवश्यक सलाह देते रहता है यह प्रशंसनीय है। चैम्बर के महासचिव डॉ.आदित्य बिजय जैन ने भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का स्वागत करते हुए एक स्मार पत्र प्रदान किया। इस स्मार पत्र में व्यवसायियों के हित में व्यवहारिक बातों का समावेश करते हुए भोजपुर जिला में उत्पादित विशिष्ट वस्तुओं को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, लोकल उद्योगों को बढ़ावा देना,युवक-युवतियों के लिए उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिलवाना, प्रत्येक वार्ड के लिए एक वार्ड विकास समिति का गठन, मन्दिर आदि पूजा स्थलों में मुफ्तविजली,कम दर पर बैंक ऋण आदि अनेक मुद्दों को रखा गया।अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘आप हम व्यापारियों और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि हमारी व्यवहारिक बातों को सरकार तक पहुंचाएं और सम्बन्धित मंत्रालय से सम्पर्क कर इसका निदान करायें।’’ उपाध्यक्ष
प्रदीप नारायण दास ने बताया कि प्रत्येक आयकर प्रदाता को भी एक उम्रसीमा के बाद जीवन काल में जमा किए गए आयकर के अनुपात में पेंशन राशि भुगतान करना उचित होगा।
विधान पार्षद जीवन कुमार ने अपने सम्बोधन में वर्तमान के व्यवसाय की प्रशंसा की और कहा कि आज के व्यवसायी आगे की सोंचते हैं। तरारी के विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि यहां व्यवसायियों के बीच आकर अच्छा लग रहा है और सभी बातें बिल्कुल जायज हैं।
बैठक में मातादीन अग्रवाल, संजय जालान, डॉ.कुमार जितेन्द्र, विभू जैन, संजीव गुप्ता, बिनोदजी, पंकज प्रभाकर, कृष्ण माधव अग्रवाल, कमलेश जैन, धीरेन्द्र चन्द जैन, उमेश बेरिया, डॉ. हर्षित बिजय जैन, हैप्पी सरावगी, सचिन जालान, अरिहन्त बिजय, सिद्ध बिजय, अक्षत जालान, प्रदुम्न अग्रवाल, हिमान्शु नारायण दास, रवि सुन्दर दास, मीतु अग्रवाल, रवि चन्द अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सत्यनारायण ब्याहुत, राजेन्द्र पर्यावरण, सरदार गुरू चरण सिंह, कवि राज कवि, डॉ. दिलीप, आलोक अंजन, सोहन, विजय, बिट्टू, जय प्रकाश आदि समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी ने नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की की समीक्षा।

rktvnews

अज़ीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय का तीसरा कैंपस राँची में शुरु होगा, इसका मकसद झारखण्ड और देश के पूर्वी हिस्से में शिक्षा को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने धनबाद वासियों को दी कई सौगातें, लगभग 313 करोड़ 96 लाख रुपए की 333 योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास, 23540 लाभुकों के बीच करीब 69 करोड़ 73 लाख रुपए की बांटी परिसंपत्तियां।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पाणिग्रहण संस्कार 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने हाल के दिनों में बाघों की मौत की संख्या का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार से कहा।

rktvnews

वाइस एडमिरल तरूण सोबती, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment