RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर: छठ पूजा पर मोर पंख सुसज्जित झरना रहा आकर्षण का केंद्र।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 नवंबर।लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व के शुभ अवसर पर ,श्री कला मंदिर, बड़ी मठिया आरा द्वारा बनाया गया रंगोली सबसे आकर्षक रहा। प्रति वर्ष बड़ी मठिया मोड़ पर एक से एक कलाकृति की प्रस्तुति सबके लिए कोतुहल बना रहता है, अगले साल के लिए इंतजार रहता है।
श्री कला मंदिर के सदस्यों द्वारा बड़ी मठिया से लेकर बाबू बाजार मोड़ तक लाइट एवम मोर के पंखों द्वारा बनाया गया झरना काफी मनमोहक से सजाया गया था,जो आने जाने वाले छठ व्रतियों एवम जनमानस को काफी आकर्षित कर रह था,,,जो लोग भी उधर से गुजरे थे। कोई बिना सेल्फी लिए नही जाते थे। सब लोग रख कर कलाकृतियों को निहारते थे।हर साल बड़ी मठिया पर विभिन्न तरहो से सड़क एवम मोहल्लों को सजाया जाता है।बड़ी मठिया के नवयुवकों द्वारा रात भर जागकर खुद ही बनाया गया काफी बड़ा मोर और रंगोली ,दीप,और लाइटों से आने जाने वाले को आकर्षण का केंद्र रहा।जिसमे,असगर अली अध्यक्ष,रूपेश कुमार,रवि,गोविंद कुमार,संजय कुमार,छोटू,मुकेश,राज,भोला गिरी,सोनू कुमार,अरुण आर्य के द्वारा सहयोग काफी सराहनीय रहा।

Related posts

भोजपुर:स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करें युवा : भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए सभी करें दवाओं का सेवन : मुखिया

rktvnews

जिलाधिकारी ने रमाला चीनी मिल के अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

उज्जैन:अवैध मदिरा संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग उज्जैन की एक और बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

आईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला।

rktvnews

गया:राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य चुनाव आयोग के तीन दिवसीय 30 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment