RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने किया झंडोत्तोलन, शहीद स्मारकों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)27 जनवरी।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में गरिमामय एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा प्रातः 08:00 बजे समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (चतरा), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी/कर्मी, स्कूली बच्चे एवं पुलिस विभाग के जवान उपस्थित रहे।
समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन के पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रातः 08:15 बजे शहीद स्मारक (फांसी तालाब) पहुंचकर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत प्रातः 08:25 बजे पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसके पश्चात प्रातः 08:30 बजे रेड क्रॉस, चतरा परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं प्रातः 08:40 बजे उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विनय भारती पार्क पहुंचकर शहीद विनय भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
उक्त सभी कार्यक्रमों के उपरांत उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारी जिले के मुख्य समारोह स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा के लिए प्रस्थान किए, जहां गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलेवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया गया।

Related posts

भोजपुर:चिकित्सक दिवस सप्ताह पर फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा हुए सम्मानित।

rktvnews

नहीं रहे वीकेएसयू के पूर्व कुलपति आईसी कुमार।

rktvnews

भोजपुर: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

राजस्थान विधानसभा अधिकारी परिषद को वासुदेव देवनानी ने दिलाई शपथ।

rktvnews

चितौड़गढ़:स्वीप टीम का नवाचार,आमंत्रण पत्र के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment