RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)25 जुलाई।आज नेता विपक्ष राहुल गांधी एवं देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं एवं नौजवानों की मांग पर मोदी सरकार को झुकना पड़ा और देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में एक विजय जुलूस कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा से विजय मार्च के रूप में निकाला गया जिसमें सैकड़ो नौजवानों एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की । जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्रीधर तिवारी ने कहा कि देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग कई महीनो से कांग्रेस पार्टी कर रही थी । लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी एवं देश के करोड़ों छात्र नौजवानों की का महत्वपूर्ण मांग आज पूरा हुआ है लेकिन केवल इस्तीफा से काम चलने वाला नहीं है देश की सभी तरह की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाना होगा एवं सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लानी होगी।नेताओं ने कहा की कैलेंडर के तहत सभी रिक्त पदों पर बहाली निकालने का काम करना होगा और सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं को समयबद्ध तरीके से आयोजित कर बिना पेपर लीक किए हुए परिणाम घोषित करना होगा। यह देश के करोड़ों छात्रों छात्रों की मांग है देश के छात्र नौजवान अब जाग चुके हैं अपने हर हक की लड़ाई जो छात्र नौजवान लड़ेंगे उनके साथ कांग्रेस पार्टी कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेगी । देश में जब भी युवा जगता है सरकार को झुकना पड़ता है और आज मोदी सरकार ने झुकते हुए छात्रों की अहम मांग को पूरा करने का काम किया है । यह छात्र नौजवानों और विपक्ष की जीत है इसलिए आज विजय मार्च निकाला गया हैं।
विजय मार्च में शामिल प्रमुख लोगों में पूर्व अध्यक्ष अशोक राम मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, बबन पांडेय, शशिकांत तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सारीक खान, युवा के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, रजी अहमद, साकेत तिवारी, गोलू तिवारी ,मनोज कुमार अंजनी, चितरंजन सिंह मुन्ना, अरविंद कुमार सिंह ,राशिद ईमाम मंटू ,शक्ति सिंह मनन ,अविनाश कुमार उर्फ लड्डू यादव ,लालमोहन सिंह शत्रुघ्न ,जयप्रकाश तिवारी, आशुतोष कुमार सिंह, आनंद तिवारी, गोपाल कृष्ण गोखले ,रविंद्र कुमार, अजय कुमार, घनश्याम चौधरी, प्रमोद राय ,रोहित कुमार, अंकित कुमार पांडे, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, टुन्नू सिंह, राज दत , श्रीमन नारायण तिवारी, डॉ एसपी राय अनिमेष दुबे आदि थे।

Related posts

Q TV पर होगी मस्ती और रोमांच; साथ में आएगा हँसी का तूफान।

rktvnews

पटना:आचार्य निशान्तकेतु की स्मृति में इस वर्ष से दिया जाएगा साहित्य साधना सम्मान : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोपाल:आजादी के 100 साल को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शहरों के विकास की योजना : केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल

rktvnews

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा सचिव ने विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:युवा फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन,आरा एरो बना विजेता।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना आरा द्वारा जवनिया बाढ पीड़ितो के लिए संग्रहित रू 7059/- वीकेएसयू को समर्पित।

rktvnews

Leave a Comment