RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:77वें गणतंत्र दिवस पर जिले में भव्य एवं गरिमामय आयोजन।

उपायुक्त ने किया झंडोत्तोलन, परेड व झांकी प्रदर्शन के साथ सम्पन्न हुआ मुख्य समारोह।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड) 27जनवरी।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य समारोह स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह में उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत परेड निरीक्षण से हुई। इसके तहत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जीप पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उपायुक्त द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। स्टेडियम में उपस्थित सभी पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे एवं आमजनों द्वारा राष्ट्रगान किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
झंडोत्तोलन के उपरांत परेड में शामिल विभिन्न प्लाटूनों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गईं। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित झांकी प्रदर्शन में जिले के कुल 12 विभागों द्वारा सहभागिता की गई, जिनमें आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला परिवहन विभाग, खनन विभाग, मत्स्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभाग शामिल रहे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी पर्यटन थीम पर आधारित रही, जिसमें एक ही मंच पर भद्रकाली मंदिर, तमासीन जलप्रपात, कालेश्वरी मंदिर तथा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के माध्यम से जिले की सांस्कृतिक एवं पर्यटन विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्रदान किया गया।
वहीं स्वास्थ्य विभाग, जिला परिवहन विभाग, कृषि विभाग एवं खनन विभाग की झांकियों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड एवं झांकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया
मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने उपस्थित पदाधिकारीगण, प्रेस प्रतिनिधिगण, समाजसेवियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 2026 को देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। उन्होंने सभी जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्र, राज्य एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद नादिर अली खान, जय मंगल पांडेय एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा एवं जीवंत लोकतंत्र है, जिसका आधार हमारा संविधान है, जो सभी नागरिकों के लिए मार्गदर्शक है।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, विद्युतीकरण एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में जिले में निरंतर प्रगति हो रही है। उन्होंने मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, विद्युतीकरण, शिक्षा एवं डीएमएफटी मद से संचालित विकास कार्यों की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।
समारोह में जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तरी/दक्षिणी), जिले के वरीय पदाधिकारी, सभी कार्यालयों के प्रधान, पुलिस विभाग, वन विभाग के पदाधिकारी-कर्मी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर डीएम को मिलेगा BEST DISTRICT ELECTION OFFICER का अवॉर्ड।

rktvnews

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन और यात्रा पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया।

rktvnews

आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के लिए प्रमाणन कार्यक्रम के तीसरे बैच का सफलतापूर्वक समापन किया।

rktvnews

जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी को छुट्टियों की कटौती के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन।

rktvnews

वन और वन्य-प्राणियों की सुरक्षा में शहीदों के परिवारों को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी।

rktvnews

Leave a Comment