RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

जिलाधिकारी ने 77 वें गणतन्त्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण।

राष्ट्रीय पर्व हमें संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा अमर सेनानियों के त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

सामाजिक न्याय एवं आर्थिक समानता हेतु कार्य करना गणतन्त्र के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता।

26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व हमें अपने संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का सुअवसर प्रदान करता है।

गणतंत्र दिवस हमे संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26 जनवरी।देश के सर्वोच्च महापर्व गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर आज 77वें गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से जनपद में मनाया गया जिस में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने 8:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया ।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थापित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि देकर देश के लिए शहीद हुए महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया
यह राष्ट्रीय पर्व हमें संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा अमर सेनानियों के त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गतणन्त्र दिवस की समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज सविधान के प्रति हमें जो मौलिक अधिकार मिले हैं और मूल कर्तव्य मिले हैं उनका अनुपालन करना चाहिए संविधान की प्रस्तावना को हमें अपने आचरण एवं जीवन में उतारे। हमारे संविधान में वह सभी तत्व है जो किसी भी राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जा सकता है। भारतीय संविधान में निहित कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना के दृष्टिगत सामाजिक न्याय एवं आर्थिक समानता हेतु निरन्तर कार्यशील रहना ही अपने गणतन्त्र के प्रति हमारी सच्ची प्रतिबद्धता होगी।
यह राष्ट्रीय पर्व हमें संविधान में निहित मूल्यों के प्रति निष्ठा, लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण तथा अमर सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान की शक्ति लोगों को न्याय देने के लिए है। हम अपने कर्तव्यों का ठीक प्रकार से निवर्हन करेंगे तो निसंदेह हम उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। जिन लोगों ने देश को आजाद करने में अपनी कुर्बानी दी है उनको याद करने के लिए भी यह राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है। हमारे देश का संविधान लोकतंत्र का सबसे बड़ा संविधान है जिसके निर्माताओं ने बहुत ही दूरदर्शिता व बुद्धिमता के साथ देश की व्यवस्था को चलाने का वर्णन किया है ,
हम संविधान की मूल भावना अपने अन्दर समाहित करते हुए कार्य करे निश्चित तौर पर देश आगे बढे़गा। यह संविधान की शक्ति है, उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति कार्य लेकर आये उसके कार्य को पूरी सहानुभूति के साथ करें तथा अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निवर्हन करें यही देश के वीरों के प्रति हमारी श्रृद्धांजलि है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन शहीदों ने देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानियां दी हैं उनके लिए हम श्रृद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा प्रण लेते हैं कि अपने पद एवं कर्तव्यों का ठीक प्रकार से निवर्हन कर पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे तथा संविधान की मूल भावना के साथ दायित्वों का निवर्हन करेंगे।
जिलाधिकारी ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान में नागरिकों के कर्तव्यों और अधिकारों को विस्तार से परिभाषित किया गया है और जोर देकर कहा कि जो जहां जिस पद पर है वो अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं जबावदेही से निवर्हन करके अपने शासकीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निहर्वन करें।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और उत्कृष्ट सेवा में योगदान देने वाले पुलिस बल के सम्मानित अधिकारी कर्मचारी व अन्य जनमानस पुलिस मित्रों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण, डिप्टी कलेक्टर ज्योति शर्मा,मनीष कुमार यादव, आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे सहित आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

डोमेस्टिक एयरलाइंस द्वारा वहन किए गए यात्रियों में 42.85% की वृद्धि

rktvnews

ज़ोजिला सुरंग परियोजना।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:20 नवंबर को पंच प्रण थीम पर जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम होगा आयोजित।

rktvnews

मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

जो व्यक्ति दान नहीं करता है वह अगले जन्म में दरिद्र होता है : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अनुकंपा के आधार पर लिपिक एवं परिचारियों का नियोजन।

rktvnews

Leave a Comment