RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डी. के. कॉलेज डुमराँव में प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने किया झंडातोलन।

RKTV NEWS/डुमरांव ( बक्सर)26 जनवरी।आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर डी. के. कॉलेज डुमराँव में प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी के द्वारा झंडातोलन किया गया। साथ ही साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिनमें गायन, नृत्य और भाषण जैसी विधाओं की बेहद खूबसूरत प्रस्तुति देखने को मिला। नृत्य में बिट्टू यादव, अमित कुमार,आरती कुमारी, पम्मी कुमारी, संगीता कुमारी, कामनी ठाकुर ने मनमोहक प्रस्तुति दी। जबकि गायन तनु कुमारी, खुशी शर्मा, मुस्कान,करिश्मा, प्रीति वर्मा ने भाग लिया। इस अवसर पर कई छात्रों ने भाषण भी दिया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि रंजन पाण्डेय द्वारा किया गया।इस अवसर पर NCC के छात्र सोनू कुमार को प्राचार्या महोदय द्वारा सीनियर अंडर ऑफिसर की रैंक लगाई गई।जबकि अभिनव कुमार को NCC 30 बिहार बटालियन में बेहतर कार्य हेतु मैडल प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान BCA विभाग के विभिन्न सत्रों के छात्र-छात्राओं को स्टडी किट का वितरण प्राचार्या और BCA के समन्वय डॉ. अरबाब खान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह,डॉ. उषा रानी, डॉ. अब्दुल कैश, अवनीश कुमार सिंह, अरबाब खान, डॉ. रमेश कुमार यादव,डॉ. रूचि बाला, डॉ. राहिला फिरदौस, डॉ. जमील अख्तर,डॉ. पूनम मौर्या डॉ पूनम,डॉ. चन्द्रभूषण,डॉ. अंजू तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों में मनोज कुमार,रेवती रमण मिश्रा, अखिलेश्वर सिंह, अजित कुमार सिंह, अर्चना सिन्हा,अभिमन्यु सिंह, श्रीभगवान राय, आशीष कुमार ओझा, विकास कुमार सिंह, रामशंकर राय,राहुल कुमार सिंह, अमरेश सिंह,सजंय सिंह, सर्वेश सिंह,रौशन कुमार सिंहअनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह आयोजित! विधायक, नेता व कार्यकर्त्ता हुए सम्मानित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया हिंदी सेवी सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन 29 साहित्यकारों को किया सम्मानित।

rktvnews

पटना:आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के युग में यौवन को प्राप्त हुई हिन्दी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार ने भगत सिंह के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

श्रीराधाष्टमी पर हुआ प्रवचन,श्रीराधा और श्रीकृष्ण अभिन्न : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment