RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:जनजातीय विकास कार्य प्रेरक दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित हो : राज्यपाल

राज्यपाल द्वारा उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)03 सितंबर ।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनजातीय समुदाय को विकास के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा है कि सबका साथ और सबका विकास, समावेशी समाज का आधार है। राज्यपाल श्री पटेल आज राजभवन में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जनजातीय छात्र-छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय विकास और कल्याण प्रयासों को प्रेरक दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित किया जाना चाहिए। देश में सर्वाधिक जनजातीय आबादी वाला राज्य होने के कारण प्रदेश का दायित्व है कि जनजातीय विकास और कल्याण के कार्य आदर्श स्वरूप में संचालित हों। उन्होंने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं पी.एच.डी. छात्रवृत्तियों के प्रावधानों को केंद्र सरकार की योजनाओं के अनुसार किए जाने की जरूरत बताई है। उन्होंने जनजातीय समुदाय की मेधावी प्रतिभाओं के माध्यम से समुदाय के युवाओं और भावी पीढ़प को प्रेरित करने की जरूरत बताई है।
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि जनजाति क्षेत्रों में निर्धारित पाठ्यक्रमों के साथ ही जनजातीय विषयों के अध्ययन की व्यवस्था पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।
बैठक में जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, प्रमुख सचिव जनजाति कार्य डॉ. ई. रमेश कुमार, आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत वरवड़े, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: लक्ष्मणपुर दुर्गा पूजा समिति द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन।

rktvnews

उपायुक्त ने रात्रि निरीक्षण कर कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

rktvnews

जानलेवा हो सकता है कोलेस्ट्रॉल ! लेवल को ठीक रखना है जरूरी :डा सविता रुंगटा

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उ0प्र0 के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न पं० गोविन्दबल्लभ पंत की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलिअर्पित की।

rktvnews

स्नैपडील,फ्लिपकार्ट, मिशो,सहित अन्य 2 ई-कॉमर्स कंपनियों, को अपने मंच से कार सीट बेल्ट अलार्म बंद करने वाले उपकरण को हटाने का आदेश

rktvnews

Leave a Comment