RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:77वें गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ और बधाईः मंत्री हफीजुल हसन

अपने संविधान का अनुकरण करना हम सभी की जिम्मेवारीः मंत्री

विकास का लाभ राज्य के सभी वर्गों को मिले सरकार की प्राथमिकताः मंत्री

मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, स्कूली बच्चों, समाज सेवियों को प्रशस्ति देकर पुरस्कृत किया।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)26 जनवरी।आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल केकेएन स्टेडियम देवघर में मंत्री हफीजुल हसन मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा जल संसाधन विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा झण्डोतोलन किया गया। इस दौरान मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है यह वो दिन है जब से हमारा अपना संविधान लागू हुआ और पूरी आजादी मिली। साथियों संविधान ही हमें एक सूत्र में बांध रखता है। इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। 26 जनवरी 1950 से भारत एक संवैधानिक राष्ट्र बन गया। यह दुनियाँ के अन्य देशों की बराबरी पर आकर खड़ा हो गया, जो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है और दूसरे देशों की दखलदाजी से दूर है। आगे उन्होंने कहा कि आइये हम यह शपथ लें कि हम हर हाल में अपने संविधान की रक्षा करेंगे।
इसके अलावा मंत्री हफीजुल हसन ने राज्य सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि जैसा कि हम सभी जानते है कि आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 को भारत में संविधान को लागू किया गया था, जिसके उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस के रूप में पुरा देश मना रहा है। भारत का संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का विशाल संविधान है, जिसे पुरा करने में 2 साल 11 महिना 18 दिन लगा एवं इसका श्रेय डॉ० बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर को जाता है। इस अवसर पर बाबा साहेब को हम सभी शत-शत नमन करते हैं।
देवघर जिला में वर्ष 2025-26 में अबतक राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं की उपलब्धि इस प्रकार है-जल संसाधन विभाग द्वारा 700 करोड़ की लागत से सिकटिया फेज-1 द्वारा बहुत जल्द सिंचाई सुविधा शुरू की जाएगी, 1500 करोड़ की लागत से सिकटिया फेज-2. कृष्णा सागर डेम तथा बुढई मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का डीपीआर तैयार है, विभाग द्वारा जल्द ही स्वीकृति दी जायेगी। इसके अलावे लघु सिंचाई विभाग द्वारा 73 करोड़ की लागत से पूरे जिला में 56 चेक डेम एवं 31 तालाब मरम्मति की स्वीकृति दी गई है। साथ ही कल्याण विभाग द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत 1,23,879 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है। 54 कब्रिस्तानों की घेराबंदी/सौन्दर्याकरण की स्वीकृति दी गई तथा वर्तमान में राज्य भर में 634 घेराबंदी योजना जिसमें देवघर जिला में 39 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। अल्पसंख्यक $2 आवासीय विद्यालय पिपरा (मारगोमुण्डा) बनकर तैयार है बहुत जल्द इसका उद्घाटन किया जाएगा साथ ही 3 करोड़ 97 लाख की लागत के 6 अल्पसंख्यक छात्रावासों की मरम्मति की जा रही है। वहीं आपदा प्रबंधन प्राधिकार अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा प्रभावित लाभुकों को लगभग 114 करोड़ रूपये सहायता अनुदान प्रदान किया गया है। इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग के तहत मुख्यमंत्री जननी शिशु स्वास्थ्य योजना अन्तर्गत 22,300 लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत 170 मरीजों को मुफ्त ईलाज किया गया, ब्लड बैंक, नया सदर अस्पताल, देवघर एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट मधुपुर में उत्क्रमित करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही 40 स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावे शिक्षा विभाग अन्तर्गत कुल 665 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, 175 आईसीटी लैब, 18 स्मार्ट कक्षा संचालित है, जगदीशपुर, तपोवन, कुकराहा तथा रानीमंदाकिनी करौं, विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की सूची में शामिल किया गया है। साथ ही प्रखण्ड मारगोमुण्डा में 33 करोड़ 10 लाख की लागत से डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। महिला कॉलेज मधुपुर में स्नातक कि पढाई चालू की गई है। इसके अलावे विद्युत आपूर्ति विभाग मुख्यमंत्री उज्जवल योजना द्वारा 26 करोड़ तथा त्क्ैै प्रोजेक्ट द्वारा 188 करोड़ की लागत से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने जर्जर तार, पॉल एवं ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया लगाया जा रहा है। 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। साथ ही मार्च, 2026 तक पूरे देवघर जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके अलावा भवन निर्माण विभाग द्वारा नये समाहरणालय भवन का निर्माण, मधुपुर में नया बार काउंसिल भवन निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, देवघर द्वारा शिल्पग्राम, देवघर में 15 करोड़ रूपये की लागत से तारामंडल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वहीं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अन्तर्गत 297 लाभुकों को 89540000.00 (आठ करोड़ पन्चानवे लाख चालीस हजार) रूपये का ऋण वितरण किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अन्तर्गत कुल 29801 लाभुकों के बीच 50.42 लाख मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अन्तर्गत कुल 455 लाभुकों को 136.50 लाख का भुगतान किया गया है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजना अन्तर्गत पेशनधारियों को 1. इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, 2. इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, 3. इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, 4. सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 5. महिला सम्मान पेंशन, 6. आदम जन जाति पेंशन, तथा 7. एचआईवी/एड्स पीडित राहत पेंशन, का भुगतान किया गया। वहीं झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना अन्तर्गत माह- दिसम्बर, 2025 तक कुल 2 लाख 45 हजार प्रति लाभुकों को 2500/- भुगतान किया गया। झारखण्ड खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत देवघर जिले में कुल 2,19,464 पीएचएच कार्डधारी परिवार, 14,933 AAY कार्डधारी परिवार है, प्रति कार्डधारी को 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। 20375 व्हाईट कार्डधारी, 44,863 ग्रीन कार्डधारी परिवार है. 743 (PVTG) AAY कार्डधारी है, जिसे निःशुल्क अनाज उनके घर तक पहुँचाया जाता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत अच्छादित परिवारों को सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत साल में दो बार प्रति राशन कार्ड 01 साड़ी एवं 01 धोती/लुंगी उपलब्ध कराया जाता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के तहत 14 दाल-भात केन्द्र संचालित है, जिसमें 05 रूपये प्रति प्लेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 667 किसानों द्वारा धान अधिप्राप्ति की जा रही है। इसके अलावा अबुआ आवास योजना के तहत 25,389 लक्ष्य जिला को निर्धारित किया गया है, जिसमें कुल 16,234 आवासों का प्रथम किस्त भुगतान किया गया है एवं 3071 आवास पूर्ण कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 19723 आवास स्वीकृत किया गया है। 08 इकाई बाबा साहेब अम्बेदकर आवास तथा पीएम जनमन के तहत 169 आवास स्वीकृत किया गया। इसके अलावा अनाबद्ध निधि योजना अन्तर्गत कुल 11.35 करोड़ रूपये के तहत 110 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सभी योजना क्रियान्वित है। साथ ही पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, देवघर द्वारा कुल 95 करोड़ के लागत से सात योजनाओं को पूर्ण कराया गया है एवं 236 करोड़ रूपये की लागत से कुल 07 योजनाएँ कार्यशील है। इसके अलावा ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा लगभग 157 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत अबतक कुल 55 पथ निर्माण की योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है. 39 योजना प्रगतिशील है एवं 13 योजना विभागीय निविदा निस्तार की प्रक्रिया में है। साथ ही ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, देवघर द्वारा कुल 23 करोड़ कि लागत से 08 पुल का निर्माण कराया गया शेष 31 पुलों का निर्माण प्रगति पर है। 05 प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में आवासीय भवनो का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग द्वारा गौरीपुर शिवधाम, दुबे धाम चाँदडीह, बेलक्यारी काली धाम, नंदन पहाड़ तालाब घाट, सिमरा शिवधाम, साप्तर शितला धाम, सूर्य धाम अमडीहा आदि योजना शामिल है। साथ ही मधुपुर अनुमंडल मुख्यालय में इण्डोर स्टेडियम के साथ-साथ 07 अतिरिक्त स्टेडियम योजना स्वीकृत एवं कार्यान्वित है। साथ ही भूमि संरक्षण सर्वेक्षण विभाग द्वारा लगभग 12 करोड़ की लागत से 49 तालाब, 102 परकोलेशन टैंक निर्माण कराने का लक्ष्य है।
इसके अलावा मंत्री हफीजुल हसन ने जानकारी दी कि नगर विकास विभाग द्वारा अमृत 2.0 योजना के तहत कुल 2.60 करोड़ रूपये राशि की लागत से 03 तालाबों एवं 15वें वित्त आयोग 5 करोड़ रूपय राशि की लागत से कुल 13 तालाबों का जीर्णाेद्धार/सौन्दर्गीकरण कार्य किया गया है। डच्।ल् योजना के तहत 890 आवासों का निर्माण कार्य कराया गया। मधुपुर शहरी क्षेत्र में 24 करोड़ की लागत से 20 कालीकृत सड़क एवं पेभर ब्लॉक, 45 आरसीसी नाली, 33 पीसीसी सड़क, 8 जल मिनार, 8 कलभट निर्माण कार्य किया गया तथा 15 करोड़ की लागत से 2583 सोलर लाईट एवं नगर भवन का जिर्णाेद्धार कार्य किया गया, 14 सामुदायिक शौचालय, 1159 आवास प्रक्रियाधीन है। साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पालोजोरी, सारठ, मारगोमुण्डा तथा करौं प्रखण्ड के कई पंचायतों में ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना का कार्य अंतिम चरण पर है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। पीएचईडी द्वारा पुनासी जलाशय से देवघर के शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति योजना जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा जिला पुलिस प्रशासन, देवघर का अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान रहा। विगत एक वर्ष में 708-गिरफ्तारियाँ, 27-आर्म्स की बरामदगी, 32-गोली, 17-खोखा तथा 22,88,203.00 रूपये नगद राशि बरामद किए गए। साईबर अपराध नियंत्रण के लिए 713-गिरफ्तारियाँ, 912-मोबाईल, 249-ए०टी०एम० कार्ड बरामद किए गए। पूरे देश के कई अनसुलझे साईबर अपराध का उद्भदन किया गया। साईबर अपराध नियंत्रण मामले में देवघर जिला राष्ट्र में सर्वाेपरि रहा है। आर्थिक अपराध में अवैध बालू/कोयला उत्खनन/परिवहन मामले में 155 ट्रेक्टर, 04 मोटर साईकिल, 10 साईकिल, 02 ट्रक जप्त किया गया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष किरन कुमारी, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, विधायक प्रतिनिधि संजय शर्मा, अपर समाहर्ता हीरा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:कीर्तवर्धन सिंह, केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री,भारत सरकार ने नीति आयोग की निर्धारित विकास कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

उज्जैन:ऋण वितरण में गबन धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

संघ-भाजपा सीजन-2 से शुरू हुआ लड़खड़ाता मोदी 3.0

rktvnews

समारोह पूर्वक मनायी जायेगी ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 09 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:धनतेरस से एकादशी तक छोटे व्यापारियों एवं हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाये :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment