
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 दिसंबर।विभागीय निर्देश पर जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान के तहत राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय आरा में 14 प्रखंड से चयनित के छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग 9 से 12 तक के विद्यार्थियों शामिल हुआ।इस इस मौके पर जिला समन्वयक रंजय बैठा एवं जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति अमित कुमार सिंह ,केदार राम सहायक साधन सेवी,रेनू कुमारी सहायक, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रचार अशुतोष कुमार, प्राचार्य कंचन कामनी एवं अन्य उपस्थित रहे। जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज जो यह प्रतियोगिता अर्जित की जा रही है और इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे पहले स्कूल स्तर उसके बाद अपने प्रखंड स्तर पर चयनित किए गए हैं और आज जिला स्तर के प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। यहां से प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी बिहार भर के सभी जिला स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के बीच राज्य स्तर पर जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित क्वीज प्रतियोगिता में भाग लेगे , जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 06.01.2026 (मंगलवार) को राज्य स्तर पर आयोजित जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा।
