
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 जनवरी। ऑल इंडिया सेफ गर्ल्स, गर्ल्स एजुकेशन एंड गर्ल्स रेस्पेक्ट टीम के चेयरमैन राहुल कुमार राय ने भोजपुर जिला के शाहपुर थाना मे पदस्थापित दो पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया। चेयरमैन राहुल कुमार राय ने कहा कि खाकी वर्दी मे एसआई हरि कुमार और एएसआई सहदेव प्रसाद अपने कर्तव्य का पालन मुस्तैदी और सख्ती से कर रहे हैं। वे अपने कर्तव्य पथ पर क़ानून के प्रति बेहतरीन फर्ज निभा रहे हैं। स्कूल, कॉलेज या कोचिंग के तरफ बदमाश किस्म के लड़कों, मंजनुओं तथा क़ानून को तोड़ने वालों के साथ ये दोनो पदाधिकारी कङाई से पेश आते हैं और सजा देने मे कोई कसर नहीं छोङते। उन्होंने कहा कि ऐसे सिंघम को अपनी टीम की तरफ से सम्मानित करके मैं और हमारी टीम बेहद गर्व महसूस कर रही है। हमें ऐसे जांबाज पुलिस ऑफिसरों पर गर्व है। इस मौके पर सहदेव प्रसाद एवं हरि कुमार ने कहा कि टीम के द्वारा सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर ऑल इंडिया सेफ गर्ल्स, गर्ल्स एजुकेशन एंड गर्ल्स रेस्पेक्ट टीम के चेयरमैन राहुल कुमार राय, सब इंस्पेक्टर हरि कुमार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, प्रज्ञा ओझा, राजा ओझा, वार्ड पार्षद कामेश्वर कुमार, मुन्ना यादव, चंद्रिका प्रसाद, मुन्ना पांडे एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
