
RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)24 जनवरी।गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान, दुमका में आज परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से रिहर्सल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के बाद उप विकास आयुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरणों में हैं। परेड, मंच, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण किया जा रहा है ताकि समारोह गरिमापूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हो सके। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जिनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आम जनता के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में कुल 16 प्लाटून शामिल होंगे, जिनमें आईआरबी जामताड़ा, आईआरबी गोड्डा, झारखंड पुलिस देवघर, पुलिस साहिबगंज, देवघर जिलाबल, जामताड़ा जिलाबल, एसआईआरबी दुमका महिला प्लाटून, गोड्डा जिला बल, दुमका जिला बल, साहिबगंज जिला बल, पाकुड़ जिला बल, गृहरक्षा वाहिनी दुमका, एनसीसी प्लस टू जिला स्कूल दुमका (बालक), स्काउट एंड गाइड दुमका, पुलिस अकादमी हजारीबाग की बैंड पार्टी सहित दो कमांड पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
