RK TV News
खबरें
Breaking News

आजमगढ़:चित्रांश महासभा द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती और बसंत पंचमी उत्सव का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)24 जनवरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय चित्रांश महासभा आजमगढ़ इकाई द्वारा माॅ भारतीय के वीर सपूत महान देशभक्त भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेता जी सुभाषचन्द बोस के जन्मदिवस पर नमन करते हुए बसंत पंचमी कला, प्रेम और विद्या का पावन उत्सव मां सरस्वती की पूजा को उत्साह पूर्वक मनाया गया।
आयोजन अखिल भारतीय चित्रांश महासभा आजमगढ के तत्वावधान में चाइल्ड केयर स्कूल एलवल आजमगढ़ के प्रबंधक एवं संस्था के संयुक्त मंत्री अजीत प्रसाद वर्मा के आवास पर नेता जी सुभाषचंद्र वोस ,भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज एवं माता सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि भारत सरकार में पूर्व सचिव एवं चुनाव आयुक्त रह चुके वरिष्ठ आईएएस आजमगढ़ निवासी संजय श्रीवास्तव और डॉ.निरकांर प्रसाद श्रीवास्तव, भानु प्रताप श्रीवास्तव,सुभाषचन्द श्रीवास्तव माल्यार्पण,स्तुति पाठ व राष्ट्रगान सामुहिक रूप से करते हुए शुरुआत किया गया। मांडवी श्रीवास्तव द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर विचार और संगीता श्रीवास्तव एवं माधुरी श्रीवास्तव द्वारा चित्रगुप्त भगवान की स्तुति और वंदना गीत- मां शारदे वीणा बजा कर आना होगा के पश्चात नेता जी सुभाषचंद्र वोस जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हम सब अपने को गौरवान्वित महसूस करे कि ऐसे महान देशभक्त हमारे कुल मे पैदा होकर देश की आजादी मे अहम भागीदारी निभाए। हम सब के आदर्श है, वर्मा की लड़ाई के संबंध में नेता जी के बारे में बताते हुए उनका गीत कदम से कदम बढाये जा को भी सुनाया,भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के संबंध मे भी बताय।र संस्था के माध्यम से सबका अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया गया गया।
पूर्व प्राचार्य डा.निरकांर प्रसाद ने कहा कि नेता जी सेना के संस्थापक थे।नेता जी ने कहा था कि हमारे देश को एक सच्चे सेवक व देश भक्त की आवश्यकता है। पूर्वांचल अध्यक्ष भानुप्रताप श्रीवास्तव द्वारा कहा गया कि नेता जी सनातन संस्कृति संस्कार व अध्यात्म को विश्व पटल पर मजबूती के साथ रखा। संस्था संरक्षक विजय प्रकाश श्रीवास्तव पूर्व प्राचार्य एंव संस्था अध्यक्ष सुभाष चन्द श्रीवास्तव ने बताया कि नेता जी का जन्म उड़ीसा के कटक में हुआ था। इनका जन्म 23 जनवरी 1897 और मृत्यु 18 अगस्त 1945 में हुआ था। उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन कर रहे अरविन्द श्रीवास्तव ‘चित्रांश’ और महामंत्री जे •पी• श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि नेता जी कुल 11 बार जेल गये थे।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, राय अनूप कुमार श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव अध्यक्ष महिला,रंजना ,बंदना, माधुरी,मान्डवी श्रीवास्तव, आथेश, सुभाषचन्द बैक, पंकज कुमार, राजेश कुमार, सुभाषचन्द प्रबंधक, विधाशंकर राय ,अजीत प्रसाद वर्मा ,विजय कुमार श्रीवास्तव फॉरेस्ट, विजय प्रकाश, आनन्द प्रकाश, नित्यानंद लाल, पंकज कुमार एडवोकेट, डॉ अजय कुमार आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक।

rktvnews

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के सेराज क़ुरैशी की बढ़ी ताक़त, धुर विरोधी कलीमुल हफ़ीज़ ने मिलाया हाथ।

rktvnews

परिक्षाकेंद्र पर जाने और आने के लिए मुफ्त में परिवहन की व्यवस्था:परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन है मानवता का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ सरकार ने कायम की मिसाल।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जयपुर में सांगानेर, चाकसू और शिवदासपुरा क्षेत्रों में किया स्कूलों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment