RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एबीवीपी पयहारी महाराज जी कॉलेज आरा इकाई का हुआ पुनर्गठन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर।पयहारी महाराज जी कॉलेज, आरा में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई। संचालन नगर एसएफडी संयोजक किशन सिंह ने किया।
इस मौके पर दक्षिण बिहार प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य निखिल राज, आरा नगर मंत्री राहुल कुमार, नगर सह मंत्री विक्रांत ओझा और कल्पना भारती मुख्य रूप से मौजूद रहे।
निखिल राज ने अपने संबोधन में एबीवीपी एवं उसके चार प्रमुख आयाम—राष्ट्रीय कला मंच, खेलो भारत, एसएफडी ) और एसएफएस )—की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कॉलेज इकाई के विभिन्न पदों जैसे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री की जिम्मेदारियों को भी समझाया।पूर्व कॉलेज अध्यक्ष विक्रांत ओझा ने मौजूदा इकाई को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद आरा नगर मंत्री राहुल कुमार ने नई कॉलेज इकाई का गठन किया।
अध्यक्ष – शुभम त्रिपाठी,कॉलेज मंत्री – रिशांत सिंह
उपाध्यक्ष – शिवम कुमार, अवंतिका विश्वास, शशिकांत दुबे सह मंत्री – पिंटू तिवारी, निलेश कुमार, सूरज सिंह,एसएफडी प्रमुख – नीतीश कुमार एसएफडी सह प्रमुख – प्रिंस कुमार,एसएफएस प्रमुख – वरुण कुमारराष्ट्रीय कला मंच प्रमुख – रीना शाह,राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख – खुशबू कुमारी ,खेलो भारत प्रमुख – ओम नारायण यादव,सोशल मीडिया प्रमुख – आलोक कुमार
कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य – शिवम कुमार, धीरज कुमार, रोहन कुमार, सचिन पांडे,कार्यक्रम के अंत में नवगठित कॉलेज अध्यक्ष शुभम त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में सोमवार को 4 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने किया 17 लीटर शराब बरामद! तस्कर फरार।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आगाज।

rktvnews

उज्जैन: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहुंची उज्जैन,किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन।

rktvnews

झारखंड: चतरा:मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment