RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

आरा:मुक्ताकाश मंच जे पी स्मारक द्वारा गोष्ठी का आयोजन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 8 अक्टूबर।आज मुक्ताकाश मंच, जे पी स्मारक आरा में पटना जे पी आवास से चलकर बनारस जा रहे लोकतांत्रिक राष्ट निर्माण समिति के सदस्यों का स्वागत एवं गोष्टी का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर एक बजे दिन में हुआ । गोष्टी की अध्यक्षता 74 आंदोलन के सेनानी, समाजवादी नेता सुशील तिवारी ने किया । संचालन सुशील कुमार ने किया। आये हुए अतिथियों का स्वागत समाजिक कार्यकर्ता एंव रंगकर्मी अशोक मानव ने किया। गोष्टी में सर्व सेवा संघ, वाराणसी के परिसर को योगी सरकार द्वारा ध्वस्त करने की निंदा की गई । पटना से चले यात्रियों में बिहार लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण समिति के संयोजक सुशील कुमार, गया के कारू भाई, बेतिया से चलकर आए पंकज जी,आरा से यात्रा में शामिल हो रहे राजेंद्र मनियारा का स्वागत किया गया। सब से पहले लोगों ने अपने नायक जयप्रकाश नारायण पर माल्यार्पण किया। बनारस में जे पी जयंती पर 11अक्टूबर को होने वाले आंदोलन में आरा से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई। सभा के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन मो सरफराज ने किया।सभा को प्रमुख लोगों ने सम्बोधित किया जिसमें साहेब लाल यादव,सरदार गुरुचरण सिंह,गंगा सिंह,गुलाब चंद,सलिल भारती,
अशोक मानव,हरेन्द्र कुमार,बैजनाथ पासवान, नाथू राम , प्रह्लाद सिंह, कृष्णा जी थे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों मे रवि वारसी,सुधीर शर्मा, लक्ष्मण पांडे, हरि शंकर,लाल बाबू, अजय निसी रामाकांत,बिजय राम ,हरेराम यादव,अशोक मानव आदि थे।

Related posts

भोजपुर:डांडिया उत्सव का कार्यक्रम भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय में हुआ आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने राजस्व महाअभियान की तैयारी एवं लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क।

rktvnews

वैशाली:संसीमित बंदियों का हस्तशिल्प कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

भोपाल:होमगार्ड राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पकार और समाज की स्थिरता के प्रहरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने “समृद्ध ग्राम फिजिटल सेवाएं” पहल अंतर्गत समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment