RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोक आस्था और उपासना के छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 17 नवंबर।लोकआस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी नदी, तालाब, डैम और अन्य जलाशयों के छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा – छठ घाटों पर व्रत धारियों और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें।
लोक आस्था और उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाटों की साफ- सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी छठ घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने नदी, तालाबों, डैमों और अन्य जलाशयों में जलस्तर और गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था और सभी घाटों पर विद्युत की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर पूरी सहूलियत और सुविधा मिले। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

10 अगस्त को होगा इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आगाज!जिले के 74 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलेगी सौगात।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का किया दौरा, लोगो का जाना हाल, राहत व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

“कॉलर ट्यून की विदाई: जनता की सुनवाई या थकान की जीत?””कॉलर ट्यून को अलविदा कहा गया।”

rktvnews

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

जीईएम ने इस वित्त वर्ष के अंत में जीएमवी में 4 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, एक साल में कारोबार दोगुना हो गया।

rktvnews

Leave a Comment