RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:उप मुख्यमंत्री ने गौरीपुर मोड़ पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत प्रतिमा का किया अनावरण।

बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में सुविधाओं का विस्तार: कैंटीन एवं वाटर पॉइंट का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)21 जनवरी। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जहां गौरीपुर मोड़ तिराहे पर बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान की जनपद स्तरीय संकल्पना का प्रतीक बनी एक प्रतिमा का अनावरण किया, वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित कैंटीन और वॉटर प्वाइंट का उद्घाटन कर आमजन और कर्मचारियों को प्रत्यक्ष सुविधा का लाभ भी दिया।
उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गौरीपुर मोड़ तिराहे पर स्थापित बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी प्रतीकात्मक प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा बागपत जनपद में बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण और समान अवसर की सोच को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करती है। प्रतिमा में एक बालिका को पुस्तकों के ढेर पर बैठकर पुस्तक पढ़ते हुए दर्शाया गया है। यह दृश्य इस बात का प्रतीक है कि शिक्षा ही बेटियों की उन्नति, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक भविष्य का सबसे मजबूत आधार है।
प्रतिमा का कांस्य रंग और संतुलित संरचना इसे विशिष्ट बनाती है। पुस्तकों पर बैठी बालिका यह संदेश देती है कि ज्ञान के सहारे ही व्यक्ति सामाजिक, आर्थिक और वैचारिक ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। यह प्रतिमा सामाजिक चेतना को जागृत करने वाला स्थायी संदेश देती है, जो आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेटियों की शिक्षा के महत्व का स्मरण कराएगी।
गौरीपुर मोड़ तिराहा जनपद का एक प्रमुख मार्ग बिंदु है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं एवं जो जनपद को हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले से जोड़ता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ समाज की सामूहिक सोच और व्यवहार का हिस्सा बने। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित कैंटीन का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने स्वयं कैंटीन में चाय पी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह कैंटीन कलेक्ट्रेट और विकास भवन में प्रतिदिन आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी।
कैंटीन में उचित शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण खानपान सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। चाय, नाश्ता, भोजन और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री एक ही परिसर में मिलने से आगंतुकों को अब बाहर जाना नहीं पड़ेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी परिसरों में इस प्रकार की सुविधाएं कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन के अनुभव को भी बेहतर बनाती हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि कैंटीन संचालन में स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और दरों की पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित और मानक अनुरूप भोजन मिले।
कलेक्ट्रेट परिसर में ही उप मुख्यमंत्री ने एक नए वॉटर प्वाइंट का भी शुभारंभ किया। यह वॉटर प्वाइंट आगंतुकों और कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा अक्सर छोटी लगती है, लेकिन आमजन के लिए इसका महत्व बहुत बड़ा होता है। प्रशासन का दायित्व है कि सरकारी परिसरों में आने वाले किसी भी व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े और उनका अनुभव बेहतर हो।

Related posts

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

श्रीअन्न पर कुल्हड़ियां में कृषक प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

महाकुंभ:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में नारी सम्मान एवं उत्थान की योजना और कार्यक्रमों की मिल रही जानकारी।

rktvnews

सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की करायी जा रही है सघन मॉनिटरिंग : जिलाधिकारी।

rktvnews

ग्वालियर:“मन मित्र” कार्यक्रम में शामिल होकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बच्चों को दिया मार्गदर्शन।

rktvnews

मरने वाले व्यक्ति को गजेंद्र मोक्ष की स्तुति सुनाना चाहिए : श्री जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment