RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

श्रीअन्न पर कुल्हड़ियां में कृषक प्रशिक्षण आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 सितंबर। शुक्रवार को नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित अंत्योदय चेतन मंडल आरा एवं कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में कुल्हड़िया में श्रीअन्न उत्पादन में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर नाबार्ड द्वारा एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड रंजीत सिंहा ने अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी साथ ही उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन को देखते हुए आज मोटे अनाज जैसे ज्वार बाजरा रागी इत्यादि की खेती पर सरकार विशेष बल दे रही है ।इसके साथ मोटे अनाज में अन्य अनाजों की तुलना में कैल्शियम आयरन खनिज तत्व की मात्रा अधिक पाई जाती है जिससे आवश्यक पोषण संतुलन भी होता है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार यादव के द्वारा मोटे अनाज में समेकित पोषण प्रबंधन की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए संतुलित मात्रा में खाद एवं उर्वरक का प्रयोग किया जाना चाहिए। इस अवसर पर फसलों में लगने वाले बीमारी एवं कीट व्याधि से बचाव के लिए समसामयिक जानकारियां भी दी गई।
अंत्योदय चेतन मंडल के सचिव रामनाथ ठाकुर के द्वारा किसानों को विपणन एवं मूल्य संवर्धन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।इस कार्यक्रम में स्थानीय किसान अरुण सिंह भोला सिंह सुनील कुमार बच्चा राम सुजीत कुमार यादव महावीर दत्त पाठक सहित कुल 50 कृषक उपस्थित थे उन्होंने भी अपने विचार रखे और इस कार्यक्रम से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी और आशा व्यक्त किया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता संग बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा किया।

rktvnews

गया:राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य चुनाव आयोग के तीन दिवसीय 30 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला में 1645 युवक युवतियों का हुआ निबंधन।

rktvnews

महाराजगंज(सिवान) में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के 5वें राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन के दूसरे दिन प्रथम सत्र में चर्चा और परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सशक्त भारत के उत्थान के लिए कटिबद्ध है जनसंघ:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर : पिकअप पर लदा 164 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment