RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव के लिए बताए गुर।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)15 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार देवघर जिला अन्तर्गत एनडीआरएफ टीम द्वारा दो दिवसीय EARTHQUAKE से संबंधित मॉक अभ्यास किया जाना है। इस कड़ी में आज समाहरणालय सभागार में भूकंप के दौरान आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग, नगर निगम, भू-विज्ञान विशेषज्ञ, संबंधित अभियंता, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस-प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इसके अलावा बैठक के दौरान भूकंप की संभावित जोखिमों, पूर्व तैयारी, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों, भवन निर्माण मानकों तथा जन-जागरूकता पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विशेषज्ञों ने भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि समय रहते सतर्कता और प्रशिक्षण से जान-माल की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने तथा नियमित मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई। साथ ही अपदा के समय अपने परिवार और अन्य लोगों का बचाव कैसे करें, इसके बारे में बताया गया। वहीं, भूकंप आने पर बचने के लिए क्या करना है, इस पर प्रकाश डाला गया। आगे टीम ने बताया कि जब भूकंप आए तो किसी तल्ले पर आप मौजूद हैं, कूदने की कभी कोशिश नहीं करनी चाहिए। बाहर निकलने का उपाय सोचना चाहिए। घर से बाहर निकल ऊंचे स्थान पर चले जाना चाहिए। इसके अलावा EARTHQUAKE से संबंधित विषय पर टेबल टॉक अभ्यास तथा दिनांक-16.12.2025 को आर०मित्रा 10+2 उत्कमित विद्याालय, देवघर में मॉक अभ्यास किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:आरा के डॉ निराला ने सफल ऑपरेशन कर एक किलो का ट्यूमर निकाला।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट से मिल रहा आत्मसम्मान और नई पहचान— अब तक 10 प्रदेशवासियों ने जीती 10 लाख रूपये की ईनाम राशि

rktvnews

उप विकास आयुक्त ने की मनरेगा, आवास योजनाओं की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश!जिले के 166 वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान में से 121 में चेंजिग रूम व शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण।

rktvnews

भोजपुर:अवधेश नारायण सिंह के बिहार विधान परिषद के निर्विरोध सभापति निर्वाचित होने पर भोजपुर जिले में खुशी की लहर।

rktvnews

इंदौर के चार महत्वपूर्ण फ्लाईओवर्स का निर्माण जून तक होगा पूरा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने शीत ऋतु के दृष्टिगत अलाव व रैन बसेरा का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment