
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ दो अलग-अलग जगह से कुल 27 लीटर शराब बरामद किया है। पुलिस बल ने शाहपुर के अर्जुन धानुक को एक अपाची मोटरसाइकिल पर से 17 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। वह शाहपुर के किशुन धानुक का पुत्र बताया जाता है। साथ ही पुलिस ने वीरपुर गाँव के प्रमोद यादव को एक मोटरसाइकिल और 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
