RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुरी लोक कला को मिली नई पहचान।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड) 25फरवरी।रांची के ऑड्रे हाउस में पहली बार 10 अक्टूबर 2025 को लोक-2025 के तहत देशभर की लोककलाओं की प्रदर्शनी लगी थी। उसमें देश के 11 राज्यों की 22 से अधिक विधाओं की कलाकृतियां शामिल थीं। तीन पद्मश्री कलाकारों के अलावा कई जाने-माने कलाकारों ने इसमें शिरकत की थी। बिहार के लिए यह गौरव की बात है कि इनमें रोहतास जिले के डेढ़गांव की निवासी विनीता कुमारी की भोजपुरी लोककला पिड़िया लेखन को भी प्रदर्शित किया गया था। जिसे प्रदर्शनी में खूब सराहा गया। बता दें कि पीडिया लेखन भोजपुरी भाषी क्षेत्र की पारंपरिक लोककला है जिसे विभिन्न अवसरों पर घर की दीवारों पर चित्रित किया जाता है।
विनीता कुमारी ने उसे पहली बार कैनवास पर उतारा और उसकी एक नई पहचान बनाने में सफल रहीं। पिछले कई वर्षों से वे दिल्ली में रहकर निरंतर इस विधा पर काम कर रही हैं और देशभर की चित्र प्रदर्शनियों में भागीदारी कर रही हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इससे भोजपुरी लोककला को एक मजबूत पहचान मिल रही है।
बता दें कि रांची के लोककला की प्रदर्शनी 10 अक्टूबर 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक चली थी।
इस कला प्रदर्शनी को सुनील कुमार द्वारा आयोजित किया गया था। विनीता द्वारा उनके पीडिया लेखन की कला ने भोजपुरी लोक कला को एक नई पहचान दिलाई है।

भागीदारी

भोजपुरी लोक कला प्रदर्शनी आरा ,2019

योग पर्व 2019, संगीत नाटक अकादमी,नई दिल्ली द्वारा आयोजित कला शिविर,,- योग पर्व में पिड़िया लेखन ।

शिल्प संग्रहालय नई दिल्ली में पिड़िया कला की प्रदर्शनी।

राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय, नई दिल्ली की बाहरी दीवार पर बड़ी सी पिड़िया कलाकृति का चित्रण ।

मैथिली- भोजपुरी अकादमी नई दिल्ली द्वारा हंसराज कॉलेज में पिड़िया की प्रदर्शनी

राजगीर बिहार में पिड़िया लेखन – 2019

विमला आर्ट फोरम द्वारा आयोजित “माटी ” प्रदर्शनी में भागीदारी।

तक्षशिला परिवर्तन, सिवान द्वारा आयोजित कला शिविर में भागीदारी।

पुरस्कार

पिड़िया लेखन का पुनर्लेखन के लिए सी.सी.आर.टी नई दिल्ली द्वारा जुनियर फेलोशिप प्राप्त -2023

मैथिली-भोजपुरी अकादमी नई दिल्ली एवं भोजपुरी एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा पिड़िया – लेखन के लिए विशिष्ट सम्मान।

जंगल किल्लोल फाउंडेशन द्वारा “लोक कला सृजन सम्मान” प्राप्त- 2022

आवर मिट्टी फाउंडेशन एवं भोजपुरी जन जागरण अभियान द्वारा “मिट्टी के धरोहर सम्मान” प्राप्त – 2024

फेसबुक पेज पुरवइया पर पिड़िया एवं कोहबर – लेखन के गीत प्रसारित।

यूट्यूब चैनल रंग पुरवइया पर कई गीत प्रसारित।

माटी के धरोहर सम्मान से सम्मानित।

ऑड्रे हाउस, रांची में सामूहिक कला प्रदर्शनी में भागीदारी-2025 

संग्रह

संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली, दिल्ली, आरा , डेढ़गांव, राजगीर बिहार आदि ।

तक्षशिला परिवर्तन, सिवान में, 9 पिड़िया कलाकृतियों का संग्रह।

Related posts

भोजपुर: महान विभूतियों की स्मृति में कमजोर लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण।

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने अपने टर्म प्लान- आईप्रोटेक्ट स्मार्ट पर महिलाओं के लिए की 15% आजीवन छूट की पेशकश।

rktvnews

भोजपुर:जल स्रोतों की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी :अमित कुमार सिंह

rktvnews

राजस्थान:सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध पर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका:आदिम जनजाति माल पहाड़िया समुदाय की पहली जेपीएससी सफल अभ्यर्थी बबीता कुमारी को दुमका आईजी ने किया सम्मानित।

rktvnews

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में पौधरोपण कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment