RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:“ नो हेलमेट नो पेट्रोल”, नो सीटबेल्ट नो फ्यूल”

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )19 जनवरी।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में *”नो हेलमेट नो पेट्रोल, नो सीटबेल्ट नो फ्यूल” एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता का अयोजन किया गया. इस दौरान लोगो के बीच वाहन चलाने वक़्त यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का जिला वासियों को संदेश दिया. जिले के सभी पेट्रोलपम्प स्वामी से आग्रह किया कि नो हेलमेट नो पेट्रोल, नो सीटबेल्ट नो फ्यूल का अनुपालन करे। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह संतोष कुमार ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है. उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की. उन्होंने अपने अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरूस्त रखने की बात कही और साथ ही वाहन के सभी कागजात दुरूस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है. रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए, और बताया गया की सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह संतोष कुमार, मोटरयान निरीक्षक शुभम लाल सिंह, मो इरफान अहमद एवं गौरी शंकर कुमार रवि और सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो वाजीद हसन मौजूद रहे ।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक उतीर्ण करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी

rktvnews

जिला दंडाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने आज जिले के कई प्रखंडों और अनुमंडल क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:भाव और कर्म भगवान को समर्पित करना ही सच्ची भक्ति : जीयर स्वामी

rktvnews

नई दिल्ली:जश्न-ए-जम्हूरियत: लोकतंत्र और हिंदुस्तानियत का उत्सव: इंद्रेश कुमार

rktvnews

01 तारीख 01 घंटा एक साथ।

rktvnews

महाकुंभ प्रयागराज से संबंधित सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 प्रकरणों में कुल 101 विभिन्न अकाउंट के विरुद्ध कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment