
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 जनवरी। भोजपुर जिले की शाहपुर पुलिस और मजिस्ट्रेट (अंचलाधिकारी) के नेतृत्व मे गठित टीम ने हेरोइन के साथ एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार, शाहपुर सीओ आनन्द प्रकाश, एसआई अंकित आर्यन तथा पुलिस बल ने आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शाहपुर थाना और पश्चिम पोखरा के बीच 13 ग्राम हेरोइन के साथ एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हेरोइन तस्कर अमित पासवान (20 वर्ष) है जो शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के ठाकुर पासवान का पुत्र बताया जाता है। पुलिस ने उसके पास से 13 ग्राम हेरोइन के साथ एक छोटा तराजू तथा 5 एवं 10 ग्राम का बाट (बटखरा) बरामद किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
