RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)18 जनवरी।आगामी गणतंत्र दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफल ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई का कार्य समय रहते पूर्ण कर लिया जाए, ताकि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर परिषद को निर्देशित किया गया कि सफाई कर्मियों की तैनाती कर साफ-सफाई का कार्य कराया जाए।
उप विकास आयुक्त ने यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान पहले से तैयार कर लिया जाए तथा पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में विभागीय झांकियों के निर्माण पर विशेष जोर देते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि निर्धारित थीम के अनुरूप झांकी निर्माण कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए तथा गुणवत्ता एवं संदेशपरकता का विशेष ध्यान रखा जाए।
उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्यों को ससमय पूर्ण करें एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाएं।सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय एवं संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:तुलसीदास की रचना कालजयी :प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने आरा में डूबकर तीन युवकों की हुयी मौत पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

गंगा की व्यथा को व्यतीत करती नाटिका “गंगा” की शानदार प्रस्तुति।

rktvnews

इंदौर:महाविद्यालय के एनसीसी केडेट्स ने मतदाता जागरूकता के लिए बनाई मानव श्रृंखला।

rktvnews

प्रकृति के वेदनाओं को प्रदर्शित करती अजय गुप्ता अज्ञानी की रचना “इत्तफाक नहीं है”।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: संपूर्णता अभियान के तहत प्रखण्ड आकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment