RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:“आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के तहत काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत में शिविर आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)18 जनवरी।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देशानुसार दिनांक 17 जनवरी 2026 से 18 फ़रवरी 2026 तक संचालित कार्यक्रम “आपनार आतो कामी” का शुभारंभ शनिवार को काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसर सृजित करना था। इस पहल के अंतर्गत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं रोजगार से संबंधित जानकारियाँ प्रदान की गईं, ताकि लोग अपने क्षेत्र में रहकर आत्मनिर्भर बन सकें।
अस्ताजोड़ा पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 135 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया।
इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता अब्दुस समद, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी काठीकुंड, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।

आगामी शिविर

19 जनवरी 2026 – गोपीकांदर प्रखंड के टाईजोर पंचायत एवं मसलिया प्रखंड के हथियापाथर पंचायत

Related posts

पूर्णिया:अवैध हथियार रखना पड़ा भारी..पुलिस ने की गिरफ्तारी🤪

rktvnews

भोपाल:एमपी ट्रांसको का पौध-रोपण अभियान।

rktvnews

एनएसओ, इंडिया और आईआईएमए ने डेटा-संचालित नीति और नवाचार को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई।

rktvnews

12 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक संकट के बीच कृषि क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment