RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, भोजपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, भोजपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह के द्वारा जिला परिषद परिसर में किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर ने कहा कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी की प्रारंभिक जाँच कर समय रहते प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जन समाधान दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में आगंतुक एवं उनके परिजन अपनी फरियाद लेकर कार्यालय आते हैं, ऐसे में उनके लिए भी इस शिविर के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस शिविर में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जिला परिषद, भोजपुर के पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ-साथ अन्य आगंतुकों का भी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का आयोजन आरा सदर अस्पताल एवं स्थानीय चिकित्सकों के सहयोग से किया गया।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनके द्वारा मुख्य रूप से दंत, नेत्र, पेट एवं मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों की जाँच की गई। इस निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में कुल 150 से अधिक अधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद भोजपुर, जिला समन्वयक, जिला जल एवं स्वच्छता समिति भोजपुर, जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति भोजपुर तथा जिला परिषद भोजपुर के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

शाहपुर थाने में जनता दरबार आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बुक डोनेशन ड्राइव : एक छोटी पहल, बड़ा परिवर्तन।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री और पुर्तगाली संसद के अध्‍यक्ष से मुलाकात की।

rktvnews

रोहतास: जिलापदाधिकारी उदिता सिंह ने किया मतदान,आमजनों से की अपील।

rktvnews

मुख्यमंत्री आवास को उड़ाने की धमकी देने वाला हुआ सुरत से गिरफ्तार ।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का किया विमोचन

rktvnews

Leave a Comment