RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग।

नई दिल्ली/16 जून।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार बताया गया की किसी कारणवश स्कूली शिक्षा छोड़ चुकी 11-14 वर्ष की बच्चियों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के द्वारा “कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव” के नाम से शुरू किए गए महत्वकांक्षी अभियान की बदौलत आज 1 लाख बच्चियां शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल हो चुकी हैं। आयोग माननीय मंत्री जी के इस प्रयास की सराहना करता है और साथ इन बच्चियों का जीवन संवारने के इस प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता है। इसके साथ ही मंत्रालय द्वारा “पोषण ट्रेकर एप्प” के माध्य़म से जिस प्रकार प्रवासी मजदूरों के बच्चों को आंगनबाड़ी की सुविधा प्रदान की जा रही उससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार में आशातीत मदद मिल रही है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अभियान से आज इनती बड़ी संख्या में बच्चियों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ा जाना एक ऐतिहासिक कार्य है तथा यह बच्चियों को देश के विकास का हिस्सा बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का उत्तम उदाहरण है। इसी तरह के प्रयासों से हम उस नवीन भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं जिसका सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है।

Related posts

इमाम मो. फिरोज की बर्बर पिटाई पुलिस के भाजपाकरण के खतरनाक संकेत : इंसाफ मंच

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कुरूक्षेत्र में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 में किसानों के साथ बातचीत की।

rktvnews

सुपौल:आगामी लोकसभा निर्वाचन के निमित्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पांच सूत्री मांगों को ले राजद का हुआ एक दिवसीय धरना।

rktvnews

Leave a Comment