RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: लोक भवन में रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)04 मार्च।लोक भवन में आज होली के पावन अवसर पर रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल,कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, गणेश जोशी,प्रथम महिला गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस पावन पर्व की खुशियों में सराबोर हो गए।
इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रत्येक भारतीय और विशेष रूप से उत्तराखण्ड के नागरिकों को होली के इस क्षण पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व हमारे अंदर व्याप्त हर्ष और उल्लास का प्रतीक है, जो ईश्वर का आशीर्वाद है। उन्होंने इस उत्सव की सबसे बड़ी विशेषता ‘समरसता’ को बताया, जहाँ सभी लोग प्रेम और स्नेह के साथ एक-दूसरे से जुड़ते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि रंगों का अर्थ यही है कि प्रभु के बनाए सभी रंग किस प्रकार एक होकर आपसी एकता और एकजुटता को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम मिल-जुलकर हर उत्सव मनाते हैं, वह पूरी दुनिया और मानवता के लिए एक बड़ा संदेश है।

Related posts

राजस्थान: मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सपरिवार किया मतदान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत ललियाना में उचित दर दुकान के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन,जनपद के 6 ग्राम पंचायत में सर्वप्रथम बनाए जाएंगे 6 राशन मॉडल शॉप!राशन मॉडल शॉप पर मिलेंगे आवश्यकता है की मूलभूत सुविधाएं।

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज अपने गौरव और गरिमा को वापस लाने की दिशा में प्रयत्नशील है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार

rktvnews

“आईएएस अधिकारी: सोशल मीडिया स्टार या सच्चे सेवक?”

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने एसडब्ल्यूसीएस के अन्वेषण मॉड्यूल पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment