RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति पर बल देते हुए कहा कि मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार है, जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि को दर्शाता है और सद्भाव, समृद्धि एवं एकजुटता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तिल और गुड़ की मिठास सभी के जीवन में प्रसन्‍नता और सफलता लाएगी। साथ ही, उन्‍होंने राष्ट्र के कल्याण के लिए सूर्य देव का आशीर्वाद भी मांगा।
श्री मोदी ने भगवान सूर्य का आशीर्वाद मांगते हुए एक संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया, जो इस त्योहार के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करता है।

श्री मोदी ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा

“सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की असीम शुभकामनाएं। तिल और गुड़ की मिठास से भरा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का यह दिव्य अवसर हर किसी के जीवन में प्रसन्नता, संपन्नता और सफलता लेकर आए। सूर्यदेव सबका कल्याण करें।”

Related posts

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के कर कमलों द्वारा सदर अस्पताल, नवादा के महिला वार्ड का जीर्णोद्धार।

rktvnews

भोजपुर:कार्यशाला में फोटोग्राफरों को दी गई नई तकनीक की जानकारी व हुआ सम्मान : राकेश कुमार गुप्ता

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

हैदराबाद:अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच तेलंगाना द्वारा सावन के अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी सुसंपन्न।

rktvnews

मुज़फ्फरपुर:एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: आरा में जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment