RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने दिलाया स्वदेशी अपनाने का संकल्प।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 दिसंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत सोमवार को बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सलेमपुर और सिन्हा मंडल के कार्यकताओं और आम जनता को स्वदेशी अपनाने का प्रपत्र भरवा कर सामुहिक रूप से शपथ दिलवाया। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प तभी साकार होगा,जब हम आत्मनिर्भर बनेंगे और आत्मनिर्भर तभी बनेंगे जब हम स्वदेशी को अपनाएँगे। आज हमारा देश बहुत से मामले मे आत्मनिर्भर बन गया है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे देश चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज बिहार सहित देशभर की महिला आत्मनिर्भर बन रही है। जीविका बहनो का आत्मनिर्भरता दिखाई दे रहा है।हम सभी संकल्प ले कि स्वदेशी अपना कर आत्मनिर्भर बने और बिकसित बिहार,बिकसित भारत के संकल्प को साकार करे।कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक धीरज सिंह,मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, संजीव कुमार सिंह,दीपक दूबे,सुगानी पांडेय,उमा पांडेय,ललन सिंह,माझील सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा के नथमलपुर की बेटी को सीडीएस और वायु सेना अधिकारी परीक्षा मे उच्चतर स्थान प्राप्त होने पर विधायक और भाजपा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिला परिवहन पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जमुई जिला को दी 890 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 74 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर मे विभिन्न मामलों में तीन गये जेल।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अनुकम्पा पर मिली नौकरी : 47 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, सपनों को मिला पंख।

rktvnews

Leave a Comment