RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा:स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित टी.एस. क्विज़ कॉन्टेस्ट 2026 का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न।

RKTV NEWS/नवादा (बिहार)10 जनवरी।आज जिले के बरदाहा में स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वोन्मुखी वेलनेस फाउंडेशन द्वारा आयोजित टी.एस. क्विज़ कॉन्टेस्ट 2026 के सफल प्रतिभागियों के सम्मान में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह का वातावरण उत्साह, गौरव एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।
समारोह का सफल संचालन पूर्व सैनिक एवं बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, नवादा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ‘निराला’ द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राजीव रंजन निराला ने कहा कि
“यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा को पहचानने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों ने अपने ज्ञान और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति जागरूकता को मजबूत करते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम भविष्य के सशक्त नागरिकों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस शैक्षणिक प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों में ज्ञान, प्रतियोगी भावना एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार — नीति कुमारी (BPM International School, सिरदल्ला) को ₹10,000, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र।

द्वितीय पुरस्कार — सुहानी कुमारी (आनंद क्लासेस) को ₹7,000, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र।

तृतीय पुरस्कार — अमित शर्मा (BPM International School, सिरदल्ला) को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्वोन्मुखी वेलनेस फाउंडेशन के अध्यक्ष नंद किशोर ठाकुर ने कहा कि
“स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह प्रतियोगिता शिक्षा के साथ संस्कारों को भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। ऐसे आयोजन समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।”
वहीं फाउंडेशन के संयोजक चंदन सिंह ने कहा,“हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सही मंच प्रदान करना है।”
संस्था के निदेशक अभिमन्यु कुमार ने कहा कि“सर्वोन्मुखी वेलनेस फाउंडेशन आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक बदलाव पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
समारोह में शिक्षकगण, अभिभावक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम में भरत यादव, सुदर्शन वर्मा, रामजी डीलर ,रामदहीन यादव, धीरेंद्र कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

भोजपुर : करनामेपुर मे 96 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार! भेजे गये जेल।

rktvnews

21 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी)-विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, 2024 मनाया।

rktvnews

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी के संबोधन का मूल पाठ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

समाज विकास नहीं कर सकता, अगर आप 50 प्रतिशत मानवता को न्याय नहीं देते- उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment