RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे पान व ततवा जाति के लोगों ने की बैठक।

पान, तांती व ततवा समुदाय के लोगों की बैठक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 सितम्बर। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पान जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी से हटाकर पान, तांती, ततवा जाति को अत्यंत पिछङी जाति की श्रेणी में शामिल करने के विरोध मे शाहपुर में तांती एवं ततवा समुदाय के लोगों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता हीरालाल पान तथा संचालन अक्षयवर पान ने किया। बैठक में तांती एवं ततवा समुदाय के लोगों ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरुद्ध जन आन्दोलन करने का निर्णय लिया। बैठक मे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरुद्ध जिला मुख्यालय आरा में 1अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया। जिला मुख्यालय आरा में 1अक्टूबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया। विदित हो कि राज्य सरकार ने पान, तांती तथा ततवा जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में कर दिया था। प्रखंड स्तरीय इस बैठक में हीरालाल पान, अक्षयवर पान, धर्मेंद्र पान, जयप्रकाश नारायण पान, नीरज कुमार, हेमंत कुमार, राजेम्बर कुमार, जयहरी पान, ललन पान, कृष्ण पान, वर्मा शंकर पान, विवेक कुमार पान, गणेश प्रसाद पान, ललन प्रसाद पान, कृष्ण कुमार, विजय कुमार पान, संतोष प्रसाद पान, मरकरध्वज पान सहित पान समुदाय के बङी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Related posts

कोयला क्षेत्र 2027 तक 67 फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं को पूरा करेगा

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया कोइलवर थाना में भूमि विवाद की बैठक का निरीक्षण,परिवादियों से हुए मुखातिब।

rktvnews

उमरिया:जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया गया दीवार लेखन।

rktvnews

भोजपुर: आरा के अल हफीज कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के बांदु व बिरहोर टोला पहुंच किया स्वेटर और कंबल का वितरण!मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों का भी लिया जानकारी।

rktvnews

प्रांतीय जनसंघर्ष ने बापू और शास्त्री की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

Leave a Comment