RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:बंशीधर नगर पहुंचे पलामू डीआईजी किशोर कौशल।

एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)10 जनवरी।पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), पलामू क्षेत्र किशोर कौशल आज बंशीधर नगर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पुलिसिया व्यवस्थाओं का बारीकी से जानकारी ली। वहीं विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे पुलिस कार्यों की सूक्ष्मता से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की दिशा में पूरी सक्रियता एवं तत्परता से कार्य करें। प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। पुलिस को सजग, संवेदनशील और जवाबदेह रहते हुए आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना होगा। बैठक के दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बहुभाषी संदर्भों में एआई की भूमिका पर डा वंदना सिंह सर्वश्रेष्ठ पेपर के लिए सिडनी में हुई सम्मानित।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने बापू टावर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

ग्वालियर:स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव के लिये 4 आपराधिक तत्वों को किया जिला बदर।

rktvnews

भोजपुर: संविधान से कम नहीं विद्यालय अनुशासन: प्राचार्य

rktvnews

सारण:सोनपुर अंचल के बाकरपुर एवं भरपुरा में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किसानों का किया जा रहा है फार्मर रजिस्ट्री।

rktvnews

राहुल गांधी ने दिल्ली एम्स में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लिखा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र।

rktvnews

Leave a Comment