RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बयाना-रूपवास के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात! जनता से जो वादे किए, वो निभाए: मुख्यमंत्री

जयपुर/राजस्थान 10 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत साढ़े चार वर्षों में प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं रखी है। हमने जनता से जो वादे किए, वो निभाए हैं और जनता ने जो भी मांगा वो पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जनता जो भी सुझाव देगी, उन पर राज्य सरकार द्वारा गंभीरता के साथ विचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री से शनिवार को बयाना-रूपवास से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और महंगाई राहत कैंपों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। श्री गहलोत ने कहा कि बयाना-रूपवास क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के कई कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 25 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। राज्य में स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू किया गया है, जो एक क्रांतिकारी कदम है। राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टि से 19 नए जिले बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने गुर्जर आंदोलन का शांतिपूर्वक समाधान किया। एमबीसी वर्ग को 5 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में इस वर्ग के युवा नौकरी लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अन्तर्गत 30 हजार विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग करवाई जा रही है। राज्य में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए हैं, जिनमें 3 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त कर राजस्थान के बच्चे आगामी समय में देश में नम्बर वन बनेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री निर्भयलाल जाटव, श्री दिनेश सूपा, श्री दीवान सिंह, श्री ज्ञानेश्वर शर्मा एवं श्री समय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:प्राकृतिक परिर्वतन से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में योग सहायक:स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

हनुमामगढ:शस्त्र लाइसेंसधारकों को नजदीकी पुलिस थानों में जमा कराने होंगे शस्त्र।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: जिला कलक्टर

rktvnews

भोजपुर: विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदाताओं का किया गया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.एस.बचरी के प्राचार्य डॉ.निर्मल राय को की गई विदाई।

rktvnews

Leave a Comment