RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

उद्यमी भारत – एमएसएमई दिवस’ 27 जून, 2023 को विज्ञान भवन में मनाया जाएगा।

नई दिल्ली/24 जून।सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय 27 जून, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में ‘उद्यमी भारत-एमएसएमई दिवस’ का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे मुख्य अतिथि होंगे और केंद्रीय राज्य मंत्री (एमएसएमई) भानु प्रताप सिंह वर्मा सम्मानित अतिथि तौर पर इस आयोजन में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम की वृद्धि और विकास के लिए विभिन्न पहल शुरू करेगा। जिनमें क्लस्टर परियोजनाओं और प्रौद्योगिकी केंद्रों की जियो-टैगिंग के लिए चैंपियंस 2.0 पोर्टल तथा मोबाइल ऐप का शुभारंभ शामिल है। इस आयोजन के दौरान ‘एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 2.0’ के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे और महिला उद्यमियों के लिए ‘एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 3.0’ की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा, गोल्ड और सिल्वर जेडईडी प्रमाणित एमएसएमई को प्रमाणपत्र वितरण व 400 करोड़ रुपये का डिजिटल हस्तांतरण तथा 10,075 पीएमईजीपी लाभार्थियों को मार्जिन मनी सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान भारत सरकार के विभिन्न संगठनों के बीच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किये जाएंगे।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय का उद्देश्य अपनी योजनाओं और गतिविधियों के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए कई पहल करना है। जिनमें कारोबारी माहौल में सुधार करना, नए उत्पादों तथा सेवाओं के नवाचार व विकास को प्रोत्साहित करना, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करना, घरेलू एवं वैश्विक दोनों तरह बाजारों में कारोबार के अवसर पैदा करना तथा स्थायी कार्य प्रणालियों अपनाकर को एमएसएमई को प्रोत्साहित करना शामिल है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय देश भर में रोजगार के अवसर सृजित करने और एमएसएमई की उत्पादकता तथा प्रतिस्पर्धात्मकता में बढ़ोतरी करने पर बल देता रहता है।

Related posts

भोजपुर: बाढ़ग्रस्त घोषित करने और 6000 रुपए से कम के आय प्रमाण पत्र बनाने को ले आरा अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:उप मुख्यमंत्री -सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने व्यवसाई से लूट की घटना का किया उद्भेदन! संलिप्त 2 अपराधियों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के वार्ड संख्या 7 के वार्ड पार्षद की सदस्यता रद्द।

rktvnews

भोजपुर:संजय सिंह टाइगर के मंत्री बनते ही भोजपुर में जश्न, कोईलवर में कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, दी बधाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के दरांग में लगभग 6,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment