RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :सेक्टर पदाधिकारियो एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 29 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, भोजपुर के द्वारा आरा के महाराजा कॉलेज में सेक्टर पदाधिकारियो एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सुबह 11:00 बजे से आरंभ हुआ था। जिला पदाधिकारी ने जिले में प्रतिनियुक्ति सभी 265 सेक्टर पदाधिकारियो को 01 जून 2024 को संपन्न होने वाले मतदान दिवस पर अपने कर्तव्यों से अवगत कराया गया तथा निर्वाचन दिवस हेतु कई आवश्यक निर्देश भी जारी किए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह तथा सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार भी उपस्थित थे।
सेक्टर पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति चुनाव कार्य में सबसे पहले की गई। उन्हें अपने सेक्टर में कम से कम आठ से दस बुथों पर पर्यवेक्षण का कार्य दिया गया। उन्हें अपने सेक्टर में वरनेबल बुथो/टोला और व्यक्ति को चिन्हित करने का दायित्व दिया गया था। वरनेबल बुथो और टोला वाले क्षेत्रों में कॉन्फिडेंस बिल्डिंग करने हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं अर्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारी को चुनाव प्रक्रिया में *रीड के हड्डी* की उपमा दी। जिला पदाधिकारी ने उनके महत्व को बताया तथा उनके 01 जून 2024 को निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि यदि एक बार EVM सेक्टर पदाधिकारी को प्राप्त हो जाती है तो उसके बाद उसे किसी अन्य स्थान पर नहीं रखना है । अपितु सीधे मतदान केंद्र एवं मतदान समाप्ति के पश्चात वज्र गृह लाना है।
सेक्टर पदाधिकारी के पास ही अतिरिक्त EVM सेट रहेगा। यदि कहीं EVM खराबी की सूचना प्राप्त होती है। तो सबसे पहले QRT की मदद से उनको ठीक करने एवं कराने की जवाबदेही सेक्टर पदाधिकारी की है।EVM ठीक नहीं होने की स्थिति में ही उसको रिप्लेस किया जाएगा। प्रत्येक दो-दो घंटा पर चुनाव मतदान का प्रतिशत सेक्टर पदाधिकारी द्वारा ही दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारी को ELE Tresses तथा P.O.apps इंस्टॉल करने के लिए कहा है। जिनकी व्यवस्था भी जिला पदाधिकारी द्वारा महाराजा कॉलेज में करा दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारी को इस बात को भी ध्यान रखना को कहा है कि जिनके पास मतदाता पर्ची नहीं है । उन्हें भी मतदान करने की सुविधा प्राप्त है। इसलिए इस बात का अवश्य ध्यान रखा जाए की बिना मतदाता पर्ची वाले मतदाता को मतदान करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक ने सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि EVM की प्राप्ति के पश्चात EVM को छोड़कर कोई भी पुलिस पदाधिकारी अपने थानों में नहीं जाएगा। यद्यपि उसकी ड्यूटी थाना के बगल में ही क्यों ना लगी हो। जिस स्थान पर EVM रखा जाएगा वहीं उन्हें रात्रि विश्राम करना है। यह आदेश महिला सेक्टर पुलिस पदाधिकारी पर भी लागू होगा।

Related posts

भोजपुर:शहीद रमेश स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची बिहिया क्रिकेट अकादमी।

rktvnews

चतरा:निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजनों को जागरूक करने हेतु सदर अस्पताल से पोस्ट ऑफिस चौक तक निकाला गया प्रभात फेरी।

rktvnews

छत्तीसगढ़;जशपुर के बगिया के बालक आश्रम शाला में बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मनाया जन्मदिन, बच्चों को बांटें उपहार।

rktvnews

चतरा:टंडवा और सिमरिया में उपायुक्त का औचक निरीक्षण; सेवा का सप्ताह के अंतर्गत पूरे जिले में लगातार लग रहे शिविर।

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की गति तेज करने को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment