RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:31 जुलाई की जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)30 जुलाई।जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया गया है कि दिनांक- 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को आयोजित होने वाला साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम, जो उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में प्रस्तावित था, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही यह आश्वस्त किया गया है कि जनसुनवाई कार्यक्रम की नई तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी शीघ्र ही समाचार पत्रों एवं अन्य आधिकारिक माध्यमों से सार्वजनिक की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें एवं आगामी सूचना पर ध्यान दें, ताकि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को निर्धारित समय पर उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।

Related posts

चतरा:अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग सख्त,जिले में लगातार चलाया जा रहा है छापेमारी अभियान।

rktvnews

भोजपुर:महिला महाविद्यालय में वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जिला गंगा समिति एवं वन प्रक्षेत्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने भारतीय सेना की ताकत, तकनीकी क्षमता और शौर्य प्रदर्शन की सराहना की।

rktvnews

जयपुर:संविधान की 75 वीं वर्षगांठ पर निकली “संविधान पदयात्रा”।

rktvnews

भारत को आपूर्ति श्रृंखला परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्‍त किया गया।

rktvnews

Leave a Comment