
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जुलाई।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खगड़िया स्थित माँ राधा भवानी मैरेज हॉल में संत श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज का श्रद्धापूर्वक पूजन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खगड़िया पहुंचे और गुरु पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आरा से पहुंचे लोजपा (रामविलास) भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि गुरु और माता-पिता ही जीवन के वास्तविक भगवान हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता हमें जन्म देते हैं, जबकि गुरु ज्ञान देकर अज्ञान के अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। जो व्यक्ति सद्गुरु के चरणों में रहकर उनके आदेशों का पालन करता है, वह कभी दुराचार के मार्ग पर नहीं चलता। ऐसा व्यक्ति सभी प्राणियों में ईश्वर का दर्शन करता है और उसका जीवन धन्य हो जाता है।भोजपुर मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव ने भी खगड़िया पहुंचकर गुरु पूजन किया और संत श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।आरा से खगड़िया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में राजनारायण यादव, कन्हैया सिंह, गजेंद्र सिंह, दुर्गेश चौधरी, अभिजीत मिश्रा, शंभू चौरसिया, बिटेश्वर पासवान, हीरालाल गुप्ता, कामख्या गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
