RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : रविदास रथ का शाहपुर मे भव्य स्वागत।

शाहपुर मे रविदास रथ का भव्य स्वागत विधायक राकेश रंजन ओझा के नेतृत्व मे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 जुलाई। बनारस से पटना जाने के दौरान भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित रविदास मंदिर के समीप रविदास रथ का भव्य स्वागत विधायक राकेश रंजन ओझा के नेतृत्व मे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि आने वाले रविदास जयंती के उपलक्ष्य मे यह रथ निकाला गया है। रथ से सामाजिक समरसता स्थापित होगी। रविदास मूर्ति को जन-जन तक पहुँचाना तथा उनके संबंध मे बताना इसका मुख्य उद्देश्य है। रथ के शाहपुर मे पहुँचते ही नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल व माला तथा जय जयकारे के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राकेश रंजन ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, विधान सभा प्रभारी धीरेन्द्र सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य भरत तिवारी उर्फ बिरजू,  बंटी पांडे, अरविंद पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, विजय पाठक सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारों ओर 11.84 किलोमीटर रिंग बांध के पुनर्स्थापन कार्य का उद्घाटन एवं दरभंगा एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण भी किया।

rktvnews

सफ़लता की कहानी:तकनीक की उड़ान से ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा ने खरीफ और रबी सीजन में कमाये दो लाख रुपए।

rktvnews

गिरिडीह : विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल महोत्सव कार्यक्रम के तहत कार्यशाला-सह-सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 अक्टूबर 25

rktvnews

रायपुर : उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 मई 26

rktvnews

Leave a Comment