वर्तमान समय में नैतिकता का हो रहा ह्रास, हमें स्वतः इसके पाठ को पढ़ने की है आवश्यकता: प्रो नवल किशोर यादव

समाज के अनुसार नैतिकता का होता है बदलाव,एक समाज की नैतिकता दूसरे समाज के लिए हो सकती है अनैतिकता: प्रकाश कुमार

शिक्षा और अनुशासन महाविद्यालय के विकास के लिए है आवश्यक: प्राचार्य, प्रो वीणा कुमारी

महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित न्यूज लेटर का किया गया विमोचन।
RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)09 जनवरी।आज डी. के.कॉलेज, डुमरांव में लोकतंत्र, समाज और मीडिया की नैतिकता विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश कुमार, आयुक्त राज्य सूचना आयोग, मुख्य वक्ता प्रो. नवल किशोर यादव, सदस्य बिहार विधान परिषद, विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय कुलसचिव राम कृष्ण ठाकुर, महाविद्यालय निरीक्षक राजू मोची उपस्थित रहे। सभी गणमान्य वक्ताओं ने परिचर्चा के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा कि नैतिकता सभी के लिए जरूरी है वर्तमान समय में नैतिकता की पढ़ाई कहीं नहीं होती है न ही समाज में नैतिकता दिखाई देती है हम सभी को नैतिकता का पाठ खुद पढ़ना चाहिए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रकाश कुमार ने कहा कि नैतिकता समाज के अनुसार बदलती रहती है एक समाज की नैतिकता दूसरे समाज के लिए अनैतिक हो सकता है। इसका भी विश्लेषण होना चाहिए।
कार्यक्रम के लिए प्राचार्या को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि यदि हमें महाविद्यालय के विकास के लिए प्रोटोकॉल भी तोड़ना पड़े तो मैं प्रोटोकॉल तोड़ दूँगा।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय संस्थापिका धरीक्षणा कुँवरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।इसके पश्चात NCC के छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया जिसमें छात्र साहिल कुमार सिंह, अभिनव गिरी, शंकर गौड़, मधु मिश्रा आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के द्वारा स्वागत गान गा कर अतिथियों के स्वागत से किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित न्यूज लेटर का विमोचन किया गया।प्रचार्या प्रो. वीणा कुमारी के साथ-साथ शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा अतिथियों को शॉल बुके तथा मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. रवि रंजन पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. वीणा कुमारी ने करते हुए कहा कि शिक्षा और अनुशासन महाविद्यालय के विकास के लिए आवश्यक है। इस क्षेत्र के विकास के लिए विश्वविद्यालय से विभिन्न विभागों में पी. जी.विभाग खुलवाने का आग्रह किया है इस पर विश्वविद्यालय ने सकारात्मकता दिखाई है।
कुलसचिव प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय के सभी कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहने की बातें कही।
मंच संचालन डॉ. मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विनोद कुमार सिंह ने किया।
राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

