RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राजद प्रतिनिधि मंडल पटखौली गाँव के पीड़ित परिवार से मिलकर दिया सहयोग का भरोसा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मई।पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजद विजयेंद्र यादव के नेतृत्व मे राजद का प्रतिनिधी मंडल भोजपुर के पटखौली गाँव पहुंच कर घटना की जानकारी पीड़ित परिवार से मिलकर ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि राजद परिवार उनके साथ सदैव मजबूती से खड़ी है।बीते दिनों पटखौली गाँव मे शादी समारोह के नृत्य गान कार्यक्रम मे उपजे विवाद मे राकेश रजक की हत्या असामाजिक तत्वो के द्वारा कर दी गई । विजयेंद्र यादव ने कहा की घटना पर हमलोग काफी दुखी है निश्चित रूप से हमारी पार्टी पिडित परिवार के साथ दुख की घड़ी मे साथ है अपराधी कोई भी हो किसी भी जाति -धर्म से हो उसको बख्शा नही जायेगा हमने प्रशासन से बात कर मांग किया है की अविलंब अपराधी को गिरफ्तार करे।जिला परिषद सदस्य रविंद्र रजक एवं सोनू रजक ने कहा की हमलोग पिडित परिवार से मिला राकेश रजक की हत्या से हमलोग आहत है अपराधी को गिरफ्तार करे प्रशासन।
नितीश- मोदी सरकार मे दलित समाज असुरक्षित है ।
लाल बिहारी सिंह एवं जिलाध्यक्ष युवा राजद शैलेन्द्र कुमार ने कहा की राकेश कुमार की हत्या से हमलोग आहत है और पिडित परिवार के साथ राजद परिवार मजबूती के साथ खड़ा है अपराधी को अविलंब गिरफ्तार करे प्रशासन नितिश-मोदी सरकार मे अपराधी मस्त है प्रशासन पस्त है ।प्रतिनिधी मंडल मे जिला परिषद जितेंद्र प्रताप सिंह,भीम यादव,प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू यादव,मुखिया मुन्ना यादव, राजनारायण यादव,अनुसूचित प्रकोष्ठ राजद अध्यक्ष मनु राठौर, पूर्व मुखिया विनोद राम, निवास यादव,नंद जी पासवान,भिखारी राम,श्रीपति यादव,गुडडु भट्ट सहित अन्य राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:डुमरिया घाट पुल के पास बनाए जा रहे स्थाई नाका का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर :पूरे बिहार मे बड़हरा विधानसभा बनेगा सदस्यता अभियान में नम्बर वन:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

होम एप्लायंसेस के भविष्य का अनुभव करें: बीएसएच होम एप्लायंसेस (BSH Home Appliances) ने गुवाहाटी में पहला बॉश और सीमेंस स्टोर खोला उत्तर-पूर्व में प्रीमियम होम एप्लायंसेस की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

rktvnews

भोजपुर: राजद नेता रघुपति यादव ने किया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment