RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा में विदेशी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 मार्च।उपायुक्त चतरा रमेश घोलप के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 18.03.2025 को उत्पाद विभाग के द्वारा सदर थाना अंतर्गत डहुरा गांव में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। इस मिनी फैक्ट्री का संचालन शंकर यादव एवं अरविंद यादव के द्वारा अपने मुर्गी फार्म में किया जा रहा था, जहां स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार कर ब्रांडेड शराब की बोतलों में भर कर नकली लेबल और होलोग्राम लगाकर पैक करने का काम किया जाता था। मौके से अवैध शराब कारोबारी जंगल की ओर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

जब्त सामाग्री का विवरण

1. बोतलबंद विदेशी शराब (720 बोतल) = 270 लीटर
2. तैयार रंगीन शराब = 20 लीटर
3. स्पिरिट = 600 लीटर
4. कैरेमल = 3 लीटर
5. Royal Stag Whisky, Imperial Blue Whisky, Royal Challange Whisky का ढक्कन, लेबल
6. होलोग्राम
7. विभिन्न ब्रांड का खाली बॉटल
8. स्पिरिट का खाली जार
9. शराब बोतलबंदी के उपकरण
10. एक महिंद्रा सवारी वाहन

मामले में संलिप्त आरोपीयों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
अधीक्षक उत्पाद, चतरा के द्वारा जानकारी दी गई कि उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह छापामारी की गई है। आगे भी अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध इसी प्रकार सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा।

छापामारी दल

आशीष कुमार पांडेय, अवर निरीक्षक उत्पाद,अभिषेक आनंद, अवर निरीक्षक उत्पाद,उत्पाद आरक्षी, गृहरक्षक बल, महिला गृह रक्षक

Related posts

कैबिनेट ने बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के विकास के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों संग जिला पदाधिकारी की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

जिला नियोजनालय द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क।

rktvnews

बागपत:हार्टफुलनेस संस्थान की अंतर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने लिया भाग।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट विश्व रक्षा शो 2024 के लिए रियाद की यात्रा पर।

rktvnews

Leave a Comment