RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित! दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ उदघाटन।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर मे भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, विधान सभा प्रभारी ई धीरेन्द्र सिंह, संयोजक अरविंद पांडे, महामंत्री नरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भू शरण मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन सर्वोपरि होता है। हमारी पार्टी पिछली पंक्ति मे खङे कार्यकर्ता को भी सदन भेजने का काम करती है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026

भाजपा वर्ग प्रशिक्षण महाभियान मे प्रशिक्षित करने वाले ठाकुर दयाल राम, अरविंद पांडे, ई धीरेन्द्र सिंह, शम्भू शरण मिश्रा ने बूथ स्तर तथा पार्टी स्तर तक की बात को बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे तथा संचालन वरिष्ठ नेता संजय पांडे ने किया। इस अवसर पर बंटी पांडे, धर्मेन्द्र गुप्ता, रेखा देवी, सौरभ पांडे, सोनू वर्मा, पवन पांडे, आकाश कुमार, चंदन पांडे, मोहन पांडे, सविता देवी, विनय मिश्रा, राजीव लाल, राकेश कुमार, साजन गुप्ता, अरूण तिवारी, अतुल कुमार, भाष्कर पांडे, अशोक कुमार, विंध्याचल जयसवाल, शिव शंकर सिंह, अशोक गुप्ता, विकास गुप्ता, पप्पू ओझा सहित कई भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भारत का उत्‍थान वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए आश्वासन है -उपराष्ट्रपति

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने विजय दिवस के शहीदों को किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:5 मिनट की देरी से महिला कांस्टेबल समेत अन्य को बीपीएससी दरोगा परीक्षा से होना पड़ा वंचित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

झालावाड़, राजस्थान में स्कूल भवन गिरने की घटना पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान एवं जांच रिपोर्ट हेतु नोटिस जारी”

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 मार्च 24

rktvnews

Leave a Comment