RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बलिया:स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर कवि गोष्ठी एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/बलिया(उत्तर प्रदेश)08 जनवरी।महान चिंतक, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर जनपद बलिया के दुहां बिहरा स्थित परमहंस आश्रम में भव्य कवि गोष्ठी एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परमहंस आश्रम के शिवेंद्र ब्रह्मचारी जी (उड़िया बाबा) करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं समीक्षक श्री राजेश सिंह ‘श्रेयस’ (लखनऊ) होंगे, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. आदित्य कुमार ‘अंशु’ द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों, राष्ट्र निर्माण, युवा चेतना और सामाजिक सरोकारों को स्वर देंगे। आमंत्रित कवियों में डॉ. भोला प्रसाद ‘आग्नेय’, प्रभाकर शुक्ल ‘पपीहा’, राजेंद्र विद्रोही, रमाशंकर ‘मनहर’, नंद जी नंद, जितेंद्र स्वाध्यायी, जितेंद्र त्यागी, डॉ. गयाशंकर ‘प्रेमी’ सहित अन्य कविगण शामिल रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी बनेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

Related posts

भोजपुर:शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक,पेयजल, बिजली एवं सड़क सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:रोजगार उत्सव से हो रहे युवाओं के सपने साकार, बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति हो सुनिश्चित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:धार्मिक अनुष्ठानों का सकारात्मक प्रमाण है आपसी सौहार्द : रघुपति यादव

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment