RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:सी-विजिल ऐप से आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की मिली 2402 शिकायतें!100 मिनट के अंदर सभी शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 24 अक्टूबर।मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की अब तक 2402 शिकायतें प्राप्त हुई है। ये सभी शिकायतें सी-विजिल एप के माध्यम से मिली है और इन सभी शिकायतों का त्वरित समय में निराकरण किया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हुई है। आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जानकारी त्वरित मिल सके, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल ऐप तैयार किया गया है। यह एप आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय हो गया है। एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत फोटो, वीडियो के माध्यम से कर सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित निराकरण किया जा रहा है। राजन ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर एप को डाउनलोड कर सकता है।

Related posts

मध्यप्रदेश:किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण योजना निरन्तर रहेगी।

rktvnews

जातीय संघर्ष में ‘सुलगता’ मणिपुर।

rktvnews

मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन!जीत का प्रमाण पत्र सदा हौसला बढ़ाते रहता है:प्रो मीना कुमारी

rktvnews

हनुमानगढ़:राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment