RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:“मुख्यमंत्री विद्युत् उपभोक्ता सहायता योजना” के तहत जिले में भव्य एवं ऐतिहासिक जन-सम्वाद कार्यक्रमों का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)12 अगस्त। “मुख्यमंत्री विद्युत् उपभोक्ता सहायता योजना” के बारे में उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में आज अभूतपूर्व जन-सम्वाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।नागरी प्रचारिणी सभागार, आरा सहित जिले के सभी निर्धारित स्थलों पर जनभावनाओं से भरी भीड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। लोग सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साहित और उत्सुक दिखे।
जिले में कुल 75 स्थानों पर इन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनमें 47 हज़ार से अधिक उपभोक्ताओं ने भाग लिया। वहीं, विद्युत आपूर्ति अंचल के अंतर्गत भोजपुर और बक्सर — दोनों जिलों में मिलाकर कुल 135 स्थानों पर जन-सम्वाद कार्यक्रम हुए, जिनमें सम्मिलित रूप से 84 हज़ार से अधिक लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। ये आयोजन मुख्यतः प्रखंड कार्यालय, उच्च विद्यालय एवं पंचायत सरकार भवन स्तर पर किए गए, जहाँ उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी गई और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।
भोजपुर जिले का मुख्य कार्यक्रम नागरी प्रचारिणी सभागार, आरा में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ जिले के जन प्रतिनिधि विधायक सदर अमरेंदर प्रताप सिंह, एमएलसी राधाचरण शाह, जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, महापौर इंदु देवी, उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह, पद्मश्री डॉ भीम सिंह भावेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थें। इसके अलावे विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, बिजली विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित उपभोक्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने और बिजली उपभोग के बोझ को कम करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री मुफ्त बिजली योजना” लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घरेलू उपभोक्ता को 125 यूनिट तक बिजली निःशुल्क प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में ऊर्जा विभाग ने घर-घर बिजली पहुंचाने में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और यह योजना उस प्रयास को नई ऊँचाई पर ले जाएगी।
प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “विधुत उपभोक्ता सहायता योजना” पूरे देश में अपनी तरह की अनूठी और बेहतरीन पहल है। इसमें 125 यूनिट तक की खपत पर बिल पूरी तरह शून्य होगा। यदि खपत 125 यूनिट से अधिक होती है, तो शेष अधिक यूनिट का विपत्र भी पूर्व निर्धारित अनुदानित दर से बनेगा। इस प्रकार इस योजना से सभी घरेलु उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल था। लाभुकों के बीच प्रभारी मंत्री ने शून्य बिजली बिल का वितरण किया, जिसे पाकर उपभोक्ताओं के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता की झलक साफ दिखाई दी।
प्रभारी मंत्री ने विस्तृत आंकड़ों के साथ बताया कि इस योजना से राज्य के 1 करोड़ 86 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह औसतन 1000 रुपये से अधिक की बचत होगी। भोजपुर जिले में लगभग 3 लाख 95 हजार उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे शहरी उपभोक्ताओं को औसतन 1104 रुपये और ग्रामीण उपभोक्ताओं को औसतन 983 रुपये प्रतिमाह की बचत होगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना का उद्देश्य केवल बिजली बिल कम करना ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को बिजली के जिम्मेदार उपयोग और नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व के प्रति जागरूक करना भी है। इससे राज्य के लोगों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान करने का अवसर मिलेगा।

Related posts

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका:मुख्यसचिव अलका तिवारी ने शिक्षा विभाग की पत्रिका “सालूक” का किया विमोचन।

rktvnews

66 वें नेशनल स्कूल गेम्स का समापन जयपुर की सानिया खान ने टेनिस सिंगल्स में भी जीता रजत।

rktvnews

नई दिल्ली:64वें एनडीसी पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम सदस्यों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

गिरीडीह:निपुण भारत की ओर बढ़ता गिरिडीह: पढ़ने की संस्कृति को मिला नया आयाम।

rktvnews

सतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment