RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/ बक्सर( बिहार )01 जून।अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा एमपी हाई स्कूल बक्सर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुराना भोजपुर, +2 राज हाई स्कूल डुमरांव, मध्य विद्यालय चुरामनपुर, मध्य विद्यालय गंगौली का निरीक्षण किया गया एवं बूथों पर पानी की व्यवस्था, टेंट/पंडाल की व्यवस्था, नींबू पानी, ओआरएस घोल की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मतदाताओं की सुरक्षा हेतु भी निरीक्षण कर उपस्थित पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मतदान केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम को तत्परता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। बीएलओ को भी मतदान में मतदाताओं को सहयोग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं AERO को मतदाता को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा 33-बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बक्सर के मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

नारनौल:देश के आर्थिक विकास में अहम भागीदारी निभाते हैं स्वरोजगार :अरविन्द यादव

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने आम मतदाताओं से विशेष कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।

rktvnews

बीमारी, जो माँ बनने के मार्ग में रुकावट पैदा करके बढ़ा सकती है गर्भपात का खतरा – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

सूरत एक्सपो के दौरान लेनज़िंग के इनोवेटिव फाइबर सॉल्यूशंस ने बनाए टेक्सटाइल इंडस्ट्री में सुदृढ़ संबंध।

rktvnews

भोजपुर:सितंबर माह में होने जा रहा जसम का दूसरा जिला सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment