RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:ऑटो मे ट्रक ने मारी टक्कर! महिला व बच्चा समेत चार की मौत आधा दर्जन जख्मी! गुप्ता धाम से मुंडन करा कर लौट रहे थे वैशाली व पटना।

दुर्घटना में इलाजरत जख्मी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 फरवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के नैशनल हाईवे 922 पर शाहपुर-बनाही ओवरब्रिज के समीप गुप्ताधाम से मुंडन करा कर लौट रहे ऑटो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो पर सवार तीन महिला तथा एक बच्चा समेत चार की मौत घटनस्थल पर हो गई जबकि आधा दर्जन भर लोग जख्मी हो गये। घायलों को शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज हेतू आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर घायलों को चिकित्सा हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर भेजवाया तथा मृतकों की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि टेम्पो मे तेल खतम हो जाने के बाद टेम्पो चालक टेम्पो को सड़क के किनारे लगाकर तेल लेने किसी दुकान पर गया था। इसी बीच बक्सर की तरफ से पटना की तरफ जा रही ट्रक ने टेम्पो मे जोरदार टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद अफरातफरी और हाहाकार मच गया। मृतकों मे वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के नौकापाटी फतेहपुर गाँव निवासी मनोज महतो के 7 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार, वैशाली जिला के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के छवकिया गाँव के शिवनंदन महतो की 50 वर्षीय पत्नी सुहागी देवी, पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी उत्तम महतो की 65 वर्षीय पत्नी सुभाग्या देवी तथा पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी स्व मोहन महतो की 65 वर्षीय पत्नी सिरतिया देवी शामिल हैं। घायलों मे पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गाँव निवासी नारायण महतो, उनकी तीन पुत्री सीमा कुमारी, शिवानी कुमारी, गीता कुमारी, पुत्र कातिक कुमार, पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास टोला बिगहा निवासी संजय महतो, उनका पुत्र गोलू कुमार, वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गाँव निवासी मनोज पासवान की पत्नी अनिता देवी, वैशाली जिला के तेरसिया थाना क्षेत्र के छिवकी गाँव निवासी कृष्णा महतो की पत्नी प्रमिला देवी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव निवासी बिरजा महतो की पत्नी ज्ञानती देवी एवं  पुत्र दीपू कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज आरा में कराया जा रहा है। टेम्पो को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन।

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार प्रदेश में रोजगारपरक उद्योगों की स्थापना को कर रही है प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान: चित्तौरगढ़:सफलता की कहानी : रावड़दा ग्राम पंचायत की बालिकाओं का खेल में परचम।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की दुबई के निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान।

rktvnews

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment