RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)07 जनवरी।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराएगा तथा पंचायत स्तरीय शिविरों में सहभागिता हेतु प्रेरित करेगा।
उपायुक्त ने कहा कि “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसर सृजित करना है। जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं रोजगार से संबंधित जानकारी दी जाएगी, जिससे लोग अपने क्षेत्र में रहकर आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जागरूकता रथ के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाई जाए तथा पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

हनुमानगढ़:मतदान हेतू प्रेरित करने के लिए कैण्डल मार्च का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : राजद सुप्रीमो लालू यादव का चक्की जाने के क्रम में शाहपुर मे भव्य स्वागत।

rktvnews

ब्रह्मपुत्र पर सात धार्मिक स्थानों को जोड़ने के लिए ‘नदी आधारित धार्मिक पर्यटन सर्किट’ के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

rktvnews

1 लाख से अधिक महिला पशुपालक पशुजन्य रोगों के बारे में जागरूकता पर वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुई।

rktvnews

प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगन तान्या सक्सेना की प्रस्तुति खैरागढ़ विश्वविद्यालय में आज।

rktvnews

बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित हुए जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार।

rktvnews

Leave a Comment