RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित हुए जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार।

प्रो नरेंद्र कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03 जुलाई। एचडी जैन कॉलेज आरा के प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड 2023 मिला है। जिससे कॉलेज से लेकर अन्य शिक्षाविद,शिक्षक और छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल बना हुआ। इसके लिए लगातार शुभकामना और बधाईयो का संदेश मिल रहे हैं।
बताते चलें की प्रो नरेंद्र कुमार की शैक्षणिक योग्यता और कार्य कुशलता से कई कॉलेजों में प्राचार्य के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। स्थानीय जगजीवन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, उसके बाद महाराजा एवं जैन का संयुक्त प्रभार और अब पूर्णतः जैन कॉलेज के प्राचार्य के रूप में कुशलता से संचालन कर रहे हैं। इनके कार्यकाल में कॉलेज को कई राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय सम्मान मिला जिसके लिए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और कॉलेज की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
यह पुरस्कार थिम्पू (भूटान) के इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट स्टडीज में आयोजित तीन दिवसीय (21 – 23 जून, 2023) “चौथा भारत-भूटान फ्रेंडशिप समिट – 2023” में, एशियाई क्षेत्र में व्यक्तिगत उपलब्धि और नेतृत्व विकास सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री (भूटान सरकार) एवम पूर्व वाइस चांसलर (रॉयल भूटान यूनिवर्सिटी), डॉ. जांगलॉय दुक्या द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व प्रधानमंत्री, भूटान सरकार, डॉ किंजांग दोरजे रहे। इसमें रॉयल भूटान यूनिवर्सिटी के माननीय सदस्यगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल लीडरशिप फाउंडेशन, दिल्ली के अध्यक्ष, रमेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में एशिया प्रांत के विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और भारत – भूटान संबंध के विभिन्न आयामों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
उक्त विशिष्ट उपलब्धि हेतु छात्र छात्राओं,शिक्षक, शिक्षिकाओं, विद्वतजनों एवम साथियों ने डॉ. नरेंद्र कुमार को बधाई दी।
इसकी जानकारी प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार दी है।

Related posts

रोहतास: डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया मकर संक्राति महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

हर घर तिरंगा अभियान, रखें ध्वज का मान।

rktvnews

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने आयुष्मान जिला महाअभियान में आंगनवाड़ी केंद्रों का सतत् भ्रमण कर कार्यपूर्ति की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया ईवीएम /वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

बागपत का पहला राज्य युवा पुरस्कार बनेगा युवाओं की प्रेरणा, अमन कुमार ने रखा अनोखा प्रस्ताव।

rktvnews

Leave a Comment